Skip to main content

दशदोई पंचायत में एक ही हैंड पाइप की मरम्मत पर खर्च हो गए 9 लाख 75 हजार

दर्जनों हैंड पाइप आज भी खराब पड़े हैं

लेखराम मौर्य

लखनऊ। विकासखंड काकोरी की कुछ पंचायतों में भ्रष्टाचार का आलम यह है कि एक ही हैंड पाइप के नाम पर लाखों रुपए मरम्मत के नाम पर निकाल दिए गए और और पाइपों की लोकेशन ऐसी जगह डाल दी है कि वह पंचायत के क्षेत्र से बाहर की है। ऐसी स्थिति में यदि कोई पंचायत क्षेत्र में उस हैंड पाइप की तलाश करें तो वह ढूंढे नहीं मिल सकता है। विकासखंड की दो पंचायतों में ऐसे ही मामले सामने आए हैं जहां एक पंचायत में दो हैंड पाइप के नाम पर और दूसरी पंचायत में एक ही हैंड पाइप के नाम पर पैसे निकाले गए। आपको बताते चलें कि विकासखंड की दसदोई पंचायत में एक ही हैंड पाइप की फोटो लगाकर 975000 निकाल दिए गए। इस हैंड पाइप की खासियत यह है कि इसकी लोकेशन पंचायत से बाहर दिखाई दे रही है। जींस पैंट पाइप के नाम पर वित्तीय वर्ष 22- 23 में 269325 रुपए निकाले गए उसके बाद 14 अक्टूबर 2024 को निगम हार्डवेयर पेंट और पशु आहार के नाम 142000 का भुगतान इस हैंड पाइप के नाम पर कर दिया गया। 16 अगस्त  2024 को किसी हैंड पाइप के नाम पर ₹50000 निकाले गए। इसके बाद 11 जनवरी 2025  को इसी हैंड पाइप के नाम पर 246325 अलग-अलग समय पर निकाले गए। यही नहीं इसी हैंड पाइप के नाम पर 10 मई 2025 को 213000 निकाले गए। 25 जून 2025 को रामकिशोर के नाम से 36500 इस हैंड पाइप के नाम पर तथा इसी तारीख को अलग-अलग दो भुगतान अन्य फर्मो को 105000 का भुगतान किया गया। इस हैंड पाइप की लोकेशन जो अपलोड की गई है वह दूसरी ग्राम पंचायत के क्षेत्र में दिखाई दे रही है। भ्रष्टाचार की एक और मिशाल इसी ग्राम पंचायत में देखने को मिली जहां 15 अक्टूबर 2024 को स्वस्तिक टाइल्स एंड मार्बल के नाम पर 197427 रुपए स्ट्रीट लाइट स्थापना के नाम पर भुगतान किए गए और इस धनराशि से कितनी लाइट खरीदी गई इसका कोई हिसाब नहीं दिखाई दे रहा है परंतु लाइटों की लोकेशन विकासखंड कार्यालय परिसर में सहायक विकास अधिकारी पंचायत के कमरे के पास की अपलोड की गई है। 

ग्राम पंचायत गोपरामऊ में दो हैंड पाइप के नाम पर लाखों रुपए निकाल लिए गए। एक हैंड पाइप पंचायत भवन के सामने कल्लू चौकीदार के घर के सामने लगा है इस हैंड पाइप के नाम पर लाखों रुपए निकाले गए । इस हैंड पाइप के संबंध में कल्लू चौकीदार ने बताया कि विधायक निधि से करीब 7 साल पहले लगे इस हैंड पाइप को आज तक पंचायत ने एक बार भी ठीक नहीं कराया है इस बात की जानकारी कल्लू को नहीं है कि प्रधान और सचिव ने उनके हैंड पाइप की मरम्मत के नाम पर लाखों रुपए निकाल लिए हैं। इनमें से एक हैंड पाइप की लोकेशन गोमती नगर बता रही है। ग्राम पंचायत पहिया आजमपुर में एक इंटरलॉकिंग टाइल्स का काम 29 जुलाई को समाप्त हो गया था परंतु उसके बाद भी फर्जी लोगों की फोटो लेबरों के नाम पर अपलोड की जा रही है तथा वृक्षारोपण 9- 10 जून को हुआ था जहां गांव के किनारे कुछ दूरी तक पेड़ लगाए गए परंतु कागजों में एक किनारे से दूसरे किनारे वृक्षारोपण दिखाया गया है जहां गांव के अंदर पेड़ लगाने की कोई जगह नहीं है। यहां भी डेढ़ महीने बाद भी फर्जी फोटो लगातार वृक्षारोपण के नाम पर अपलोड की जा रही है। किस तरह मनरेगा से लेकर राज्य वित्त और 15  वें वित्त आयोग की धनराशि में लाखों रुपए का फर्जी  वाड़ा किया जा रहा है। अब देखना है कि इन मामलों का अधिकारी किस तरह संज्ञान लेकर कार्रवाई करते हैं या फिर एक बार फिर पर्दा डालने का काम करेंगे क्योंकि इससे पूर्व में भी दसदोई पंचायत में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया था परंतु दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय अधिकारियों ने सिर्फ जॉब कार्ड डिलीट खाना पूर्ति कर दी थी।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...