विशेष संवाददाता
लखनऊ, अखिल भारतीय अनागत साहित्य संस्थान के प्रणेता डॉ अजय प्रसून द्वारा योगी नगर त्रिवेणी नगर में सरस अनागत काव्य एवं सम्मान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ.एल. पी.गुर्जर लखनवी ने किया, मुख्य अतिथि कैप्टन सरोज सिंह, विशिष्ट अतिथि राम मूर्ति सिंह थे। कुशल संचालन प्रवीण कुमार पांडेय आवारा ने किया।
कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। वाणी वंदना सत्यदेव सिंह ने किया।
इस अवसर पर डॉ सूरज बहादुर थापा को अनागत मार्तण्ड सम्मान एवं डॉ रीता चौधरी हिन्दी विभाग,लखनऊ विश्वविद्यालय को अनागत कविता चंद्रिका सम्मान संस्था द्वारा प्रदान किया गया।
काव्य गोष्ठी में डॉ. अजय प्रसून, डॉ. गुर्जर लखनवी, कैप्टन सरोज सिंह, राम मूर्ति सिंह अधीर, सत्यदेव सिंह, प्रवीण पांडेय आवारा, डॉ. सूरज बहादुर थापा, डॉ.रीता चौधरी, डॉ अनिल जैसवार पंडित बेअदब लखनवी, राम राज भारती, स्वतंत्र कुमार शुक्ल, अजय तोमर, नय्यर बिस्वानी, डॉ राकेश प्रताप सिंह आदि ने अपने गीत, गजल, छंद, एवं मुक्तकों से सबको भाव विभोर कर दिया।

Comments
Post a Comment