Skip to main content

जिलाधिकारी ने ‘पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना’ के बच्चों से किया संवाद

वशिष्ठ मौर्य

देवरिया जिलाधिकारी ने ‘पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना’ के बच्चों से किया संवाद एन.आई.सी. कलेक्ट्रेट सभागार देवरिया में जिलाधिकारी एवं पी.एम. केयर फाॅर चिल्ड्रेन योजना के बच्चो के साथ बातचीत सह वाद-संवाद कार्यक्रम जिलाधिकारी  दिव्या मित्तल की उपस्थिति मे किया गया। 

जिलाधिकारी द्वारा एक-एक बच्चो से वाद संवाद करते हुये बच्चो की शिक्षा, स्वास्थ, पुनर्वासन, पैतृक सम्पत्ति की सुरक्षा आदि अन्य बिन्दुओ पर बातचीत किया गया। बच्चो ने निर्भीक होकर अपना नाम, शिक्षा और अपने पते के बारे मे बताया। जिलाधिकारी के पूछे जाने पर 01 बालिका के द्वारा बताया गया कि वह माननीय प्रधानमंत्री जी से मिलना चाहती है। जिलाधिकारी द्वारा बच्चो के समस्त बिन्दुओ पर चेक लिस्ट के माध्यम से मासिक रिपोर्ट प्राप्त होने वाले सूचना को त्रैमासिक रूप से चेक लिस्ट के अनुसार परिवारो मे जाकर उनसे सम्पर्क कर उनकी समस्याओं से अवगत होते हुये अपनी विस्तृत आख्या की प्रति जिला बाल संरक्षण इकाई को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश उपस्थित समस्त नोडल अधिकारी को दिये गये। समस्त नोडल अधिकारियो के द्वारा चेक लिस्ट के माध्यम से सूचना प्राप्त की जा रही है। 

       इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा बच्चो को भरोसा दिलाया गया कि उनकी किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो वह संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई को दूरभाष के माध्यम या स्वयं सम्पर्क कर सूचना उपलब्ध करा सकते है। जिसका निस्तारण कराये जाने का अक्षरशः प्रयास किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय के द्वारा बच्चो के स्वास्थ के बारे मे अवगत कराते हुये यह संदेश दिये गये कि भारत सरकार के द्वारा आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड योजना उपलब्ध कराया गया है। जिसका आवश्यकतानुसार उपयोग किया जाना है। 

        बैठक में स्वागत सम्बोधन   जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर द्वारा  योजना के बिन्दुओ पर संक्षिप्त रूप से चर्चा करते हुये योजना के महत्व और बच्चो को मिलने वाले उसके लाभ को बताया गया। कार्यक्रम को वृहद रूप से चर्चा करते हुये  संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई जय प्रकाश तिवारी द्वारा बताया गया कि यह योजना महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार के द्वारा संचालित है। ऐसे सभी बच्चे जिनके माता-पिता, दोनो अथवा उत्तरजीवी माता/पिता अथवा विधिक अभिभावक/दत्तक माता-पिता, एकल दत्तक माता-पिता की मृत्यु 11.03.2020 से 31.12.2021 के मध्य कोविड-19 महामारी के कारण हुई हो। इस योजना के तहत लाभ के हकदार होगे। परन्तु उक्त स्थिति मे लाभार्थी बालक/बालिका के माता-पिता के मृत्यु के दिनांक को बच्चे की आयु 18 वर्ष पूरी नही होनी चाहिये। इसके अतिरिक्त इस योजना के अन्तर्गत प्रत्येक बच्चे को उसकी आयु के अनुसार इतनी धनराशि दिये जाने का प्राविधान है जो बच्चे की आयु 18 वर्ष पूर्ण होने पर वह धनराशि रूप्या 10.00 लाख हो जायेगी तथा वह उस धनराशि बच्चो को 23 वर्ष की आयु मे भुगतान होगा। लाभार्थी बच्चो को 18 से 23 वर्ष आयु के मध्य 05 वर्ष तक उस जमा धनराशि का वह बच्चा स्टाइपेेड प्राप्त करेगा। जनपद मे उक्त योजना के अन्तर्गत 01 बालक और 08 बालिका इस योजना से आच्छादित कराया गया है। इसके साथ ही उक्त बच्चो की देखरेख हेतु उप जिलाधिकारी रूद्रपुर, तहसीलदार सलेमपुर, खण्ड शिक्षा अधिकारी सलेमपुर, खण्ड शिक्षा अधिकारी रामपुर कारखाना, खण्ड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर एवं जिला परिवीक्षा अधिकारी कुशीनगर को नामित किया गया है।

         कार्यक्रम मे मुख्य पोस्ट मास्टर राजकुमार, विनय कुमार शर्मा संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई कुशीनगर, खण्ड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर, रामपुर कारखाना, सलेमपुर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके साथ पी.एम. केयर फाॅर चिल्ड्रेन योजना के 08 बच्चे एवं उनके संरक्षक के साथ जिला प्रोबेशन के सैफ खान कनिष्क सहायक एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के जैनेन्द्र पाण्डेय ओ0आर0डब्लू0 एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...