वशिष्ठ मौर्या
देवरिया वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, शाखा गढ़रामपुर द्वारा ग्राम पंचायत सोनहुला रामनगर के पंचायत भवन में वित्तीय समावेशन एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया के अग्रणी जिला प्रबन्धक आर.एस. प्रेम, तरकुलवा के खण्ड विकास अधिकारी तथा ग्राम पंचायत सोनहुला रामनगर के ग्राम प्रधान ओमकार राव उपस्थित रहे। इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबन्धक आर.एस. प्रेम ने उपस्थित ग्रामीणों एवं ग्राहकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना तथा ऋण योजनाओं के लाभों को समझाया और अधिक से अधिक लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।


Comments
Post a Comment