शिवांश पाण्डेय
लखनऊ। कल रात्रि बैकुंठ धाम पर मानवीय संवेदनाओं की मिसाल देखने को मिली। यहां एक बछड़ा घायल अवस्था में पड़ा था, जिस पर आवारा कुत्ते हमला कर रहे थे। स्थानीय लोगों की सतर्कता से तुरंत नगर निगम की टीम को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और बछड़े को कुत्तों से बचाते हुए उसे सुरक्षित उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। समय पर की गई इस कार्रवाई से बछड़े की जान बच गई।स्थानीय लोगों ने इसे “सेवा परमो धर्म” की सच्ची मिसाल बताया और नगर निगम टीम की तत्परता की सराहना की। यह घटना नगर निगम की सक्रियता और समाज में पशु सेवा के बढ़ते जागरूकता का उदाहरण है।

Comments
Post a Comment