Skip to main content

यूरिया खाद को लेकर किसानों के ऊपर हो रहे जुल्म,अत्याचार व लाठीचार्ज का होगा हिसाब- सांसद अवधेश प्रसाद

रवि मौर्य

अयोध्या सोमवार को यूरिया खाद की क़िल्लत व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद की अगुवाई में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व नेताओं ने रामनगरी अयोध्या में विरोध प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन जिलाधिकारी अयोध्या को सौंपा। इस दौरान सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि यदि जनपद में किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध नहीं कराई गई व किसानों की अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जनपद के सभी तहसीलों में विरोध प्रदर्शन होगा जिसकी शुरुआत 28 अगस्त से मिल्कीपुर तहसील से होगी। छुट्टा मवेशी एक तरफ़ जहां किसानों की फसले बर्बाद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोगों की जान भी ले रहे हैं। लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रह रही है। छुट्टा मवेशियों का उचित प्रबंध करने में भाजपा सरकार पूरी तरीके से फेल है। ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्न मांगें शामिल रही। जिले में यूरिया खाद की भारी कमी से किसान अपनी फसल को बचाने में नाकाम हो रहा है। दिनभर खाद के लिए किस लाइनों में खड़ा रहता है ऊपर से प्रशासन द्वारा किसानों के ऊपर लाठियां बरसाई जा रही है। जिले में यूरिया खाद की कालाबाजारी चरम सीमा पर है। जल्द से जल्द किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाए। रामनगरी अयोध्या में किसानों की जमीन कभी 2 लेन,कभी फोर लेन तो कभी सिक्स लेन एवं रिंग रोड के नाम पर किसानों की जमीन का नाम मात्र मुआवजे के नाम पर जबरदस्ती ली जा रही है। जिससे किसान बेघर एवं भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। जनपद में कानून व्यवस्था बहुत ही जर्जर स्थिति में है आए दिन बड़ी घटनाएं घट रही है। जिससे आम जनमानस में भय का माहौल है।बहन बेटियां माताएं बहनों को अपनी आबरू बचाना मुश्किल हो रहा है। अविलंब कानून व्यवस्था ठीक कराई जाए। बिजली की व्यवस्था आए दिन जनपद में खराब रहती है जिससे किसान अपनी फसल को बचाने में असफल हो रहा है जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था ठीक कराई जाए। छुट्टा मवेशियों से किसानों की फैसले बर्बाद हो रही है और आम जनमानस को भी बहुत ही जान- माल की क्षति हो रही है। छुट्टा मवेशियों का जल्द से जल्द उचित प्रबंध कर किसानों को छुट्टा मवेशियों से निजात दिलाई जाए। जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि जिस प्रकार से यूरिया खाद के लिए किसानों के ऊपर लाठियां बरसाई जा रही है एक-एक लाठियों का हिसाब 2027 में जरूर होगा।  पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा कि जिस प्रकार से किसानों के ऊपर खाद के बदले लाठियां बरसाई जा रही है यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है और भारतीय जनता पार्टी सरकार के तानाशाही रवैया का परिचायक है। कानून व्यवस्था हो चुकी है और पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडे ने बताया कि कार्यक्रम में जिला महासचिव बख्तियार खान, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव,महासचिव हामिद जाफर मीशम,पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ़ रुश्दी मियां, हाजी फिरोज खान गब्बर, बलराम मौर्य, राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, राम अचल यादव,रामजी पाल,एजाज अहमद, आकिब खान,जेपी यादव, ओपी पासवान,सरोज यादव अली सईद, रामसागर वर्मा, शावेज़ जाफरी,समरपाल यादव,बसंत चौरसिया,मोहम्मद अयान, रामकरण यादव,शिवकुमार यादव,जय सिंह यादव, कैलाश कोरी, शोएब खान, शुभम वर्मा, रक्षा राम यादव,राजू वर्मा,राकेश चौरसिया,सीताराम यादव,विजय यादव,सुरजीत यादव,विपिन यादव,शैलेंद्र यादव,पवन यादव, मुकेश यादव,आजाद सिंह चौहान,विंध्याचल सिंह,कुंवर बहादुर सिंह,राकेश वर्मा,बाबा रामदीन यादव,अनस खान,सनी यादव, रोली यादव,अपर्णा जायसवाल,अनिल यादव,सूरज यादव,राम सुमेर भारती, बाबूराम गौड़,श्रीचंद यादव,यदुनाथ यादव,महेंद्र यादव,विजय बहादुर वर्मा,सियाराम यादव,राम प्रवेश यादव राजित राम गौतम,हाजी अमानत अली,फूलचंद यादव,अजीमुद्दीन संदीप यादव,गया प्रसाद यादव,रामकुमार यादव,अमरनाथ यादव मुजफ्फर अली,हरिनाथ यादव, राजित राम रावत सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...