Skip to main content

किसानों के मुद्दे पर मिल्कीपुर में अजीत प्रसाद ने भरी हुंकार, भाजपा बंद करें खाद का काला बाजार

किसानों के ऊपर लाठी चार्ज व अत्याचार कर रही भाजपा सरकार 2027 में होगा हिसाब - अवधेश प्रसाद 

रवि मौर्य

अयोध्या । जनपद के मिल्कीपुर विधानसभा के पांच नंबर चौराहे पर समाजवादी पार्टी द्वारा यूरिया खाद की क़िल्लत व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मिल्कीपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे अजीत प्रसाद की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित अपनी चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम मिल्कीपुर को सौंपा। प्रदर्शन कुछ संबोधित करते हुए सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि छुट्टा मवेशी एक तरफ़ जहां किसानों की फसले बर्बाद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोगों की जान भी ले रहे हैं। लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रह रही है। छुट्टा मवेशियों का उचित प्रबंध करने में भाजपा सरकार पूरी तरीके से फेल है।

मिल्कीपुर उपचुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए सांसद ने कहा कि सरकारी मशीनरी सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर काम कर रही थी। उन्होंने बताया कि बाहरी सुरक्षा बल को हटा दिया गया और सपा के बूथ एजेंटों को भगाया गया। मिल्कीपुर में वोटो की ड़कैती हुई निष्पक्ष चुनाव होता तो अजीत प्रसाद विधायक बनते। ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्न मांगें शामिल रही। यूरिया खाद की भारी कमी से किसान अपनी फसल को बचाने में नाकाम हो रहा है। दिनभर खाद के लिए किस लाइनों में खड़ा रहता है ऊपर से प्रशासन द्वारा किसानों के ऊपर लाठियां बरसाई जा रही है। जिले में यूरिया खाद की कालाबाजारी चरम सीमा पर है। जल्द से जल्द किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाए। बिजली की व्यवस्था आए दिन खराब रहती है बिजली खराब होने के कारण किसान अपनी फसलों को बचाने में असफल हो रहा है विद्युत व्यवस्था अभिलंब ठीक कराई जाए। मिल्कीपुर में कानून व्यवस्था बहुत ही जर्जर है आए दिन बड़ी-बड़ी घटनाएं घट रही है जिससे आम जनमानस में भाई का माहौल है बहन बेटियां माताएं बहनों को अपनी आबरू बचना मुश्किल हो रहा है अबिलंब कानून व्यवस्था ठीक कराई जाए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अजीत प्रसाद ने कहा कि जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है यूरिया खाद के बदले किसानों के ऊपर लाठियां बरसाई जा रही हैं 2027 में इसका हिसाब होगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और प्रदेश में जंगल राज्य कायम है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा किसानों,मजदूरों, मजलूमों, व गरीबों के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव, शावेज़ जाफरी, पृथ्वीराज यादव, रामजी पाल,आकिब खान, यदुनाथ यादव, गोविंद विश्वकर्मा,साहबलाल यादव, राम लहू यादव, महेंद्र यादव, सिराज अहमद, सरोज यादव, सुनील कोरी, सुनीता कोरी, भानु प्रताप सिंह, शशांक यादव, सोहनलाल रावत, रामसतन कोरी,रामबहादुर यादव, अवधेश यादव, महेश शर्मा, आज़ाद सिंह, हरिराम कोरी, अनिल विश्वकर्मा, सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...