विशेष संवाददाता
लखनऊ l लखनऊ नगर महापालिका कर्मचारी यूनियन की एक बैठक कर्मचारी समस्याओं के निराकरण हेतु अपर नगर आयुक्त श्रीमती नम्रता सिंह जी के साथ राजकुमार श्रीवास्तव हाल में आहुत की गई संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश उप्रेती व महामंत्री राकेश लक्खा जी द्वारा 14 सूत्री मांग पत्र पर विस्तार से चर्चा की प्रमुख बिंदुओं पर अपर नगर अपर नगर आयुक्त द्वारा त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को आदेशित किया जिन मुख्य मुद्दों पर सहमति बनी कंप्यूटर ऑपरेटर का पारिश्रमिक पर भिन्नता समाप्त कर 18000 रुपए किया जाना एनपीएस से आच्छादित कर्मचारियों की भविष्य निधि की समस्या दूर किया जाना सफाई संवर्ग के कर्मचारियों को एसीपी का लाभ प्रदान किया जाना समस्त बालदा को मुख्य कार्यालय में स्थानांतरित किया जाना आदि समस्याओं पर सहमति बनी बैठक में यूनियन अध्यक्ष ओमप्रकाश उप्रेती, महामंत्री राकेश लक्खा ,सह अध्यक्ष सुनील सारथी, उपाध्यक्ष राकेश कोतवाल ,देवेंद्र सिंह राही ,सपन कुमार ,राजेश कुमार, राकेश इत्यादि उपस्थित रहे l

Comments
Post a Comment