Skip to main content

समस्या समाधान न होने पर भाकियू ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव

एक सप्ताह के अंदर समस्या समाधान के आश्वासन के बाद स्थगित हुआ घेराव

रवि मौर्य

अयोध्या। पूर्व घोषणा के अनुसार किसानों की समस्याओं  के समाधान को लेकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा कृषि भवन परिसर में किसान पंचायत की गई किसान पंचायत में किसी भी अधिकारी द्वारा समस्या समाधान न करने के कारण आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पदाधिकारी तथा किसानों ने कृषि भवन से कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार तक प्रदर्शन करते हुए शासन प्रशासन विरोधी तथा अपनी मांगों के समर्थन में नारा लगाते हुए कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पहुंचकर कलेक्ट के मुख्य द्वार को जाम करते हुए पंचायत शुरू कर दिया ज्ञापन लेने आए नगर मजिस्ट्रेट को बैरग वापस लौटना पड़ा क्षेत्राधिकार नगर के मन मनोबल के बाद पुनः नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार मिश्रा  घेराव स्थल पर पहुंचकर राजस्व संबंधी समस्याओं को तीन दिन के अंदर तथा टोल संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु एक हफ्ते के अंदर जिला अधिकारी की अध्यक्षता में NHAI के अधिकारियों की मीटिंग कराकर समस्या समाधान के आश्वासन के बाद कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। इस प्रदर्शन में फरीद अहमद पूर्व पदाधिकारी जो की भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक में चले गए थे  दर्जनों पदाधिकारियों के साथ वापस भारतीय किसान यूनियन में सदस्यता ग्रहण किया।

     प्रदर्शन का नेतृत्व एवं प्रदर्शन कारियों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि यूरिया खाद के लिए त्राहि त्राहि मची है प्रशासन की व्यवस्था पूरी तरह फेल है भारतीय जनता पार्टी के नेता, समितियां के अध्यक्ष तथा डेलीगेट विशेष व्यवस्था के तहत रात में ही यूरिया खाद को समिति से उठा ले जा रहे हैं और सीधा-साधा किसान लाइन में पीट रहा है। जिस पर अंकुश लगाने की मांग की गई घनश्याम वर्मा ने कहा कि शासन प्रशासन ने जानबूझकर केवल समितियां पर खाद्य भेज कर भीड़ को इकट्ठा करके अशांति पैदा करने का काम किया है समितियां के साथ-साथ निजी खाद विक्रेताओं को भी खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई। घनश्याम वर्मा ने कहा कि जिला अधिकारी को पहली समस्या जनपद अयोध्या के तीनों टोल प्लाजा जो कि अवैध हैं को बंद करने की मांग की गई थी जिलाधिकारी ने मौका लिया था परंतु कई महीनो बीत जाने के बाद भी टोल कर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई जबकि जनपद अयोध्या में संचालित तीनों टोल प्लाजा पूरी तरह से अवैध है।

जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने छुट्टा जानवरों का मुद्दा उठाते हुए घूम रहे छुट्टा जानवरों को पकड़ कर गौशालाओं में बंद करने की मांग किया। ज्ञापन के माध्यम से तमाम चकमार्ग नाली व आरक्षित भूमियों पर हुए अवैध कब्जे को हटाने की मांग की गई है।

  नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार मिश्रा क्षेत्राधिकारी नगर शैलेंद्र सिंह के विशेष आग्रह पर एक हफ्ते के अंदर जिला अधिकारी की अध्यक्षता में NHAIके अधिकारियों के साथ बैठक कराकर टोल की समस्याओं को समाधान करने तथा राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान तीन दिन के अंदर करने के सशर्त आश्वासन के बाद कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया तथा चेतावनी भी दिया गया यदि किसी प्रकार से गद्दारी किया गया तो आर पार का आंदोलन किया जाएगा।

  प्रदर्शन में अभयराज ब्रह्मचारी, सूर्यनाथ वर्मा शंकरपाल पांडे, भागीरथी वर्मा ,देवी प्रसाद वर्मा, फरीद अहमद , विशाल वर्मा, विवेक पटेल ,महेंद्र वर्मा, संतोष वर्मा, राजेश मिश्रा ,रवि शंकर पांडे, भोला सिंह टाइगर ,जितेंद्र कुमार, गब्बर गोस्वामी ,रामवचन भारती, वेद प्रकाश पांडे, राम सुमेर भारती, बाबूराम तिवारी, प्रेम शंकर वर्मा, रामू चंद्र विश्वकर्मा, राजकुमार यादव, जगदीश यादव ,मोहम्मद अली, अनूप पांडे नकुल, जगन्नाथ पटेल, आशमा निशा, शहजादी बेगम ,उर्मिला निषाद फुलेश्वरा, सुनीता देवी, विद्या यादव, लालमति, रोशनी यादव, राहुल बर्मा, राम तिरथ तिवारी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...