कौशलपुरी जोनल कार्यालय में महापौर ने किया जन शिकायतों का निस्तारण
राजस्व निरीक्षक प्रतिदिन करेंगे कर संबंधी समस्याओं का समाधान
अयोध्या । नगर निगम के कौशलपुरी जोनल कार्यालय में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने किया जनसुनवाई, नगर निगम के विस्तारीकरण क्षेत्र के भावनाओं का पंजीकरण अभियान चलाकर किया जाय। यह निर्देश महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने समाधान शिविर के दौरान जनसुनवाई में दिए।
उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कर संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए सभी जोन कार्यालय में राजस्व निरीक्षक मौजूद रहें। उन्होंने कहा कि गवर्नेंस इनफॉरमेशन सिस्टम जिस के तहत किए गए सर्वे के अनुरूप भावनों का पंजीकरण हर हाल में किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक सोमवार को सोमवार को दिन में 11:30 बजे से 12:30 बजे तक जनसुनवाई करने का भरोसा भी दिया।
इस मौके पर कल्याण सिंह वार्ड के सतीश त्रिपाठी ने उनके समेत 10 लोगों के मकान तिलक नगर की जगह दुर्गापुरी में दर्ज की कर लिए जाने की शिकायत दर्ज कराई, महापौर ने सुधार के निर्देश दिए। नाका पटेल नगर के गुलाब सिंह ने दोहरे गृह कर एवं जलकर आने की शिकायत दर्ज कराई, जिसका तत्काल समाधान महापौर ने कराया।
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडे ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान भवन स्वामियों के नाम दर्ज करने, अंबेडकर पार्क में जल भराव, सफाई संबंधी 27 शिकायतें आईं, जिसमें से 15 का तत्काल समाधान किया गया। 12 शिकायत की जांच कर एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने का निर्देश महापौर ने दिया। इस दौरान पार्षद सूर्यकुमार तिवारी सूर्या एवं सुफियान, जोनल अधिकारी, सहायक अभियंता जलकर जयकुमार, सहायक अभियंता निर्माण भारत सिंह वर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक कमल कुमार आदि मौजूद थे।

Comments
Post a Comment