Skip to main content

स्कूल वैन संचालन पर डीएम सख्त, मानक के विरुद्ध वाहन चलाने पर होगी

वशिष्ठ मौर्य

देवरिया जिलाधिकारी  दिव्या मित्तल ने गुरुवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधकों के साथ बैठक कर स्कूल वैन एवं बच्चों को ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “स्कूल बच्चों के वाहन और सेफ्टी जिम्मेदारी” विद्यालय प्रबंधन की है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कोई वाहन सुरक्षा मानकों के विपरीत पाया जाता है या नियमों का पालन नहीं करता है तो संबंधित विद्यालय प्रबंधक और वाहन संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में विद्यालय प्रबंधक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

          उन्होंने निर्देश दिया कि सभी वाहनों की फिटनेस अनिवार्य रूप से मान्य होनी चाहिए। ओवरलोडिंग कदापि न हो तथा ड्राइवर एवं कंडक्टर निर्धारित ड्रेस कोड में रहें। फिटनेस खराब पाए जाने वाले वाहनों को तत्काल बंद करने के आदेश दिए गए।

         सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में रोड सेफ्टी नोडल टीचर अनिवार्य रूप से नामित किया जाए। साथ ही प्रतिदिन प्रार्थना सभा में बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई जाए, ताकि बचपन से ही यातायात नियमों के पालन की आदत विकसित हो।

            डीएम ने विद्यालय प्रबंधकों से कहा कि वे बच्चों की सुरक्षा को अपने बच्चों की तरह समझें। उन्होंने चेतावनी दी कि आदेशों की अवहेलना करने वाले स्कूल संचालकों के विरुद्ध प्रशासन किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरतेगा। बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करने वालों को हर हाल में बख़्शा नहीं जाएगा।

Comments

  1. अति सराहनीय कार्य, संविधानिक दायरे का उचित पालन , ऐसे ही कानून हर जगह लागू कर असंवैधानी कार्य करने पर कठोर कार्यवाही करनी चाहिए। जय किसान जय जवानजय विज्ञान जय संविधान जय भारतवर्ष।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...