नगर निगम बिना नगर आयुक्त के चल रहा है?
प्रमुख संवाददाता
लखनऊ स्वच्छ और सुंदरता में झंडा गाढ़ रही राजधानी लखनऊ में नहीं दिखाई दे रही नगर निगम की फागिंग मशीन बरसात के इस मौसम में गली मोहल्लों में मच्छरों की भरमार लगातार क्षेत्रीय पार्षदों से शिकायत कर रही जनता को पार्षदों की तरफ से मिलता एक ही जवाब नगर निगम के पास नहीं उपलब्ध साइकिल
कैसे कराए गली मोहल्लों में फॉगिंग
लेकिन सवाल यह है सड़कों पर क्यों नहीं दिखाई दे रही फॉगिंग मशीन सच्चाई तो यह है नगर निगम के पास फागिंग मशीनें ही उपलब्ध नहीं है नगर निगम के पास अगर कुछ है तो पेट्रोल डीजल और अपने लिए खुद की गाड़ियां वर्ष समाप्त होने में अभी समय बाकी है लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने आम जनता पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है गाड़ियों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से राजधानी में जनता से हाउस टैक्स जमा करने के लिए सूचित किया जा रहा है जमा ना करने पर नोटिस चस्पा करने एवं सील करने की दी जा रही है चेतावनी लेकिन वर्षा ऋतु के इस मौसम में जगह-जगह जल भराव ,कूड़ो के ढेर ,राजधानी की गड्ढा युक्त सड़के जिसके कारण पलटते ई रिक्शा, एक्टिवा ,मोटरसाइकिल, एवं चोटिल होता आम नागरिक बेशर्म हो चुके नगर निगम के लोगों को दिखाई नहीं देता जब इन अधिकारियों को उत्तर प्रदेश के मुखिया जिन्हें सख्त प्रशासक के रूप में जाना जाता है उनके आदेशों की परवाह नहीं तो यह आम जनता की क्या परवाह करेंगे पूर्व रहे नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के जाने के बाद ऐसा प्रतीत होता है नगर निगम बिना नगर आयुक्त के चल रहा है

Comments
Post a Comment