रवि मौर्य
अयोध्या। जनपद के कोतवाली कैन्ट क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय सुजीत सिंह को उनके मनबढ़ दबंग पड़ोसी रिटायर्ड फौजी अयोध्या प्रसाद सिंह व उनके पुत्र पंकज सिंह ने मामूली कहा सुनी में मां बहन की भद्दी भद्दी गाली देते हुए ईट गुम्मों से जमकर पीटा, गले की चेन भी छीन लिया और जाते-जाते धमकी भी दिया कि इस बार पुलिस में शिकायत किया तो तुम्हारी हत्या हम कर देंगे। जिससे वह लहू लुहान होकर वहीं गिर गए गंभीर हालत में सुजीत सिंह के परिजन ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उनका गंभीर हालत में इलाज चल रहा है सुजीत सिंह ने बताया कि उनके पड़ोसी मनबढ़ दबंग है उनके दामाद संतोष सिंह स्थानीय पार्षद है जिसके प्रभाव के चलते उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है इसके पूर्वी भी अयोध्या प्रसाद सिंह व उनके पुत्र पंकज सिंह ने जानलेवा हमला किया था जिनकी तहरीर उन्होंने थाना कोतवाली कैंट को दिया था किंतु अयोध्या प्रसाद सिंह के दामाद के प्रभाव के चलते उनकी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई । उन्होंने यह आरोप लगाया इस मामले पर अगर पुलिस कठोर कार्रवाई नहीं करती है तो विपक्षी हमारी हत्या कभी भी करवा सकते हैं।
Comments
Post a Comment