रवि मौर्य
अयोध्या। बड़ी छावनी की बहुमूल्य भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर संत समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है मंगलवार को मंदिर के संत जगदीश दास शास्त्री के शिष्य व श्री आदित्यनाथ गौ सेवा समिति के संरक्षक राजेश सिंह मानव ने जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंड़े से मुलाकात कर मामले की गंभीरता से अवगत कराया।राजेश सिंह मानव ने डीएम को बताया कि क्षेत्र में कुछ भू-माफिया चकबंदी के प्रावधानों की खुल्लमखुल्ला अवहेलना करते हुए जबरन प्लॉटिंग करा रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी छावनी की धार्मिक व सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण कर रहे हैं , जो पूरी तरह अवैध है डीएम ने आश्वासन दिया की राजस्व की टीम अवैध कब्जे को है हटवाएंगी मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने की रखी गई मांग राजेश सिंह मानव ने इस अवसर पर यह भी अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बड़ी छावनी आमंत्रित किया जाए हमारे महराज जी परंपरा के अनुसार बाहर नहीं निकलते हैं महराज जी से मुख्यमंत्री जी की मुलाकात कराई जाने का अनुरोध किया। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि वे आमंत्रण पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज देंगे और वहां से जो भी कार्रवाई होगी उसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Comments
Post a Comment