समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन
प्रमुख संवाददाता
लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय में आज वाहन चालकों के बैठने की समस्याओं को लेकर नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष अमरेंद्र नाथ दीक्षित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान चालकों की बुनियादी सुविधाओं, विशेष रूप से बैठने की व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अमरेंद्र नाथ दीक्षित ने बताया कि लंबे समय से चालकों को बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं मिल पा रही है, जिससे उन्हें कार्य के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि चालकों की समस्याओं का शीघ्र ही समाधान कराया जाएगा।


Comments
Post a Comment