Skip to main content

आजाद वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी ने नाटक फंदी का किया मंचन

जाहिद अली

लखनऊ । संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से आज़ाद वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा नाटक फन्दी का मंचन रकाबगंज स्थित न्यू ऐज मोंटेसरी स्कूल में किया गया। इस कहानी में मानव जीवन के उस मर्म को स्पर्श करने की चेष्टा की है इसके पात्र फन्दी जो एक ट्रक ड्राइवर है जिसके पिता कैंसर जैसी भयंकर बीमारी से ग्रस्त होता है।जिसके इलाज के लिए फन्दी और उसकी पत्नी हर संभव प्रयास करते हैं।जिस कारण फन्दी की नौकरी छूट जाती है और उसे ब्याज पर पैसे लेने पड़ते है। उसके ऊपर एक तरफ क़र्ज़ का बोझ दूसरी उसकी नौकरी का छूटना और लेनदारों का सरे बाज़ार उसे रुपयों के लिए बेइज़्ज़त किया जाना यही वजह है कि वो अंदर ही अंदर टूट जाता है। नौबत यहां तक आ जाती है कि घर में कुछ खाने को भी नहीं बचता‌। 

नाटक के लेखक डॉ.शंकर शेष ने फन्दी के बारे में बताते हुए कहा कि क्या कानून व्यवस्था का सम्बन्ध बहरी व्यवस्था से है? 

क्या कानून का मनुष्य की भीतरी व्यवस्था से सम्बन्ध नहीं है?

कानून मनुष्य के लिए बना है या मनुष्य कानून के लिए, कानून का जन्म हुआ है मनुष्य को अन्याय,अत्याचार और तकलीफों से छुटकारा देने के लिए और इसलिए कानून हमेशा नई चुनौतियों को स्वीकार करता है।कानून यदि स्थिर और पत्तर की तरह जड़ हो जायेगा तो वह समाज की बदलती हुई परिस्थितियों में न्याय नहीं दे सकता। इसलिए अदालतों में कानून की नई व्याख्या को हमेशा जन्म मिलता है। फन्दी का मुक़दमा भी ऐसी ही एक चुनौती है एक नई शुरुवात करती करती है। एक नई व्याख्या की, कैंसर का कोई इलाज नहीं है विज्ञान भी असहाय है। रोगी यातना से तड़प रहा है और रोगी के दोस्त और रिश्तेदार भी दुखी होते हैं। 

रोगी जानता है कि उसकी मृत्यु निश्चित है सिर्फ उसे दुःख और पीड़ा का समय काटना है सब चाहते हैं कि रोगी को छुटकारा दे दिया जाये। तो ऐसे में कानून क्यों असहाय अवस्था में खड़ा है क्यों मनुष्य को असहनीय पीड़ा से छुटकारा पाने की सुविधा नहीं देता। 

डाॅ.शंकर शेष ने कहा कि आज हम और आप मिलकर कुछ ऐसे ही सवालों का जवाब ढूंढ़ने की कोशिश की है। नाटक के बारे में आगे बताया कि ये जेल का भीतरी हिस्सा है,दाहिनी ओर बाहरी हिस्सा है जहाँ से लोग मुल्ज़िम से लोग मिलने के लिए आते हैं। यहाँ लोग अपनी बातें करते हैं और घर का बना हुआ खाना देते हैं। इस जगह का नाम जेल का कंसल्टेशन रूम हैं। नाटक में अमन,अर्चित चाँद,मोहम्मद फ़ुजैल ने अहम् भूमिका निभाई।नाटक का सह-निर्देशन मोहम्मद फ़ुजैल एवं निर्देशन एम.के.अख्तर ने किया

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...