मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान से पांच शिक्षक, शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर होंगे सम्मानित-दान बहादुर सिंह
रवि मौर्य
अयोध्या समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने 4 सितंबर को शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धेय मुलायम सिंह शिक्षक सम्मान मे चुने गए शिक्षकों की घोषणा की!!
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने सिविल लाइन स्थित होटल शाने अवध में एक पत्रकार वार्ता में 4 सितंबर को शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर अपराहन 1:00 पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी पर श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह में चयन समिति के डॉ घनश्याम यादव, संत प्रसाद मिश्र, विमल सिंह यादव, प्रभाकर सिंह, तहसीलदार सिंह, प्रदीप कुमार तिवारी, दालसिंगार गौड़, जयप्रकाश चौरसिया, आनंद शुक्ला, सुरेश कुमार, डॉक्टर हनुमान मिश्रा द्वारा चुने गए पांच शिक्षकों की घोषणा की पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने बताया कि चयनित शिक्षको में डॉ माधुरी मौर्या सहायक अध्यापिका उच्च प्राथमिक विद्यालय भीखापुर, विकास क्षेत्र पूरा, कुबरा यासमीन सहायक अध्यापिका कंपोजिट विद्यालय अटरावा,पूरा ब्लॉक, दयाशंकर भारतीय प्रभारी प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय खंड पिपरा रुदौली, संतोष कुमार यादव सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय खेत पलिया विकासखंड हैरिंग्टीनगंज, चंद्रकमल वर्मा प्रवक्ता एम पी एल एल इंटर कॉलेज फैजाबाद, अयोध्या को 4 सितंबर को शिक्षक दिवस की संध्या पर सम्मानित किया जाएगा उन्होंने कहा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल एवं विशिष्ट अतिथि समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डा एस पी सिंह पटेल एवं प्रमुख महासचिव डॉक्टर कमलेश यादव होंगे एवं कार्यक्रम में सम्मान समारोह के संस्थापक तेज नारायण पांडे पवन मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे इस मौके पर जनपद के सभी पूर्व मंत्री,विधायक, सांसद अवधेश प्रसाद जिला अध्यक्ष / महानगर अध्यक्ष गोष्ठी को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में पार्टी के सभी नेताओं कार्यकर्ताओं जनपद के शिक्षकों, शिक्षिकाओं को आमंत्रित किया गया है।

Comments
Post a Comment