Skip to main content

अगस्त क्रांति के शहीदों की याद में कांग्रेस पार्टी ने निकाली जय हिंद यात्रा

रवि मौर्य

अयोध्या।अगस्त क्रांति की 82वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी ने “जय हिंद यात्रा” निकालकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन किया। यह ऐतिहासिक यात्रा प्रेस क्लब से प्रारंभ होकर कचहरी स्थित शहीद उद्यान तक निकाली गई, जिसमें दर्जनों कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लेकर भाग लिया। यात्रा का नेतृत्व पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने किया।

इस “जय हिंद यात्रा” में   “भारत माता की जय”, “शहीद अमर रहें”, “लोकतंत्र बचाओ” के नारे गूंजे।

यात्रा के समापन पर शहीद उद्यान में स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

डॉ. निर्मल खत्री ने  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा अगस्त क्रांति में हमारे वीर सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल बजाकर आजादी की लड़ाई को निर्णायक मोड़ दिया था। आज वही समय है जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही, वोट की चोरी और लोकतंत्र के दमन के खिलाफ बिगुल बजाना होगा। स्वतंत्रता संग्राम की तरह यह भी एक निर्णायक लड़ाई है, जिसमें हर कांग्रेस कार्यकर्ता को अग्रिम पंक्ति में खड़ा होना होगा।”

जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि आज़ादी के लिए जान देने वाले सेनानियों का सपना था कि भारत में लोकतंत्र, समानता और न्याय कायम रहे, लेकिन भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को बर्बाद कर रही है।

महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि भाजपा के कुशासन के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ी जाएगी।

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह तथा जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि आज के समय में शहीदों की विरासत को बचाने के लिए भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध करना अनिवार्य है।

जिला प्रवक्ता शीतला पाठक के अनुसार जय हिंद यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक माधव प्रसाद,पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ,पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,पीसीसी सदस्य राम अवध पासी, अनिल सिंह अनिल तिवारी ,महिपाल सिंह ,विजयपाल सिंह ,रणजीत सिंह, रुद्र प्रताप सिंह रिशु ,प्रदीप निषाद ,राजकुमार पांडे, गंगाराम यादव , शैलेंद्र सिंह, प्रशांत पांडे, राम किशोर वर्मा, रमाशंकर तिवारी ,हुजैफा,अशोक कनौजिया, राज प्रताप, राणा, शैलेंद्र बिक्रम सिंह,रविन्द्र कोरी,जिला महामंत्री कवींद्र साहनी, संतोष तिवारी,सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, रविंद्र कोरी,फिरोज अंसारी, अशोक कुमार शर्मा कल्लू, अशोक कुमार राय, डॉ विनोद गुप्ता, देव कुमार वर्मा, राजेश चतुर्वेदी, धीरेंद्र प्रताप सिंह बबलू, अरुण साहू, विशाल दुबे,प्रेम कुमार पांडे, चंचल सोनकर, अनिल सोनकर, अनूप सिंह वीरू, मोहम्मद आमिर, प्रदीप वर्मा वाहिद अली, धीरेंद्र उपाध्याय, सुरेश राणा ,प्रहलाद मांझी आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...