रमेश कुमार
मिर्जापुर उत्तर प्रदेश जनपद मिर्जापुर तहसील लालगंज अंतर्गत महुलरीया निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सैठोले कोल के सभी परिवार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर इकट्ठा होकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सैठोले कोल को याद कर रहे थे।जानकारी प्राप्त होने पर पत्रकार मौके पर पहुंचकर देखा तो जानकारी लिया। बातचीत करते हुए बताया गया कि अंग्रेजों से लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सैठोले कोल भारत को आजादी दिलाने में अपनी जान न्योछावर कर दिए। परिवार के विकास के बारे में जानकारी लिया गया। जानकारी देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाती राम जीयावन ने बताया कि भारत आजाद हुए 79 वर्ष बीत गया आज 79 वां वर्ष का स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। लेकिन हमारे आजाद भारत की सरकार और अधिकारी आज तक हमारे परिवार के विकास के बारे में सोचा तक नहीं।विकास रोजगार और नौकरी देने की बात दूर है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सैठोले कोल के परिवार को सिर्फ आंख में आंसू मिला आंसू के सिवा सरकार शासन और प्रशासन के द्वारा कुछ भी नहीं दिया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सैठोले कोल के परिवार की दुख भरी बात सुनकर सरकार और अधिकारीयों से सवाल उठ रही है। कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी में शहीद हुए सैठोले कोल के परिवार को विकास रोजगार और नौकरी के बारे में सरकार को ध्यान देना चाहिए।

Comments
Post a Comment