Skip to main content

पूर्व महामंत्री स्व. राम अचल जी के सम्मान में पार्क का नामकरण किए जाने की मांग

 

प्रमुख संवाददाता

लखनऊ। नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ अध्यक्ष आनंद वर्मा द्वारा महापौर एवं नगर आयुक्त को  पत्र भेज कर मांग की गई है कि कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री, लेखाकार स्व. राम अचल जी के नाम पर उनके निवास स्थान के निकट नगर निगम लखनऊ के किसी भी पार्क का नामकरण किया जाए।     

 स्व. राम अचल जी नगर निगम लखनऊ में लेखा विभाग में लेखाकार के पद पर कार्यरत थे और कर्मचारी संघ के महामंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने संस्था /कर्मचारियों के हित में सदैव अविस्मरणीय कार्य किया है। संघ अध्यक्ष आनंद वर्मा ने पत्र में उल्लेख किया है कि स्व राम अचल, लेखाकार, के पद पर लेखा विभाग नगर निगम, लखनऊ में कार्यरत थे तथा उन्हें कर्मचारियों द्वारा नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ के महामंत्री पद पर भी मनोनीत किया गया था। स्व० रामअचल जी द्वारा अपने विभागीय एवं संघ के सम्मानित महामंत्री पद पर रहते हुए अनेकों संस्था/कर्मचारी हितार्थ कार्य किये गये है। जिस कारण संस्था / कर्मचारी लाभवान्तित हुए है तथा अपने को गौरवन्तित महसूस कर रहे है। स्व राम अचल जी की कर्तव्यनिष्ठा, परिश्रम एवं त्याग की भावना को संस्था/कर्मचारी समाज कभी भी भुला नही सकेगा। वह हमेशा कर्मचारियों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनके द्वारा किए गए संघर्ष, सेवा और समर्पण से समाज को हमेशा प्रेरणा मिलेगी।

संघ  अध्यक्ष आनंद वर्मा ने यह भी बताया कि बताया कि स्व. राम अचल जी का जीवन नगर निगम के कर्मचारियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहा है। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए यह आवश्यक है कि उनके निवास के निकट नगर निगम लखनऊ के किसी पार्क को उनके नाम से समर्पित किया जाए। यह प्रस्ताव न केवल उन्हें श्रद्धांजलि होगी, बल्कि नगर निगम में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को प्रेरणा भी देगा कि सेवा और संघर्ष को समाज द्वारा उचित सम्मान मिलता है।

           संघ ने इस संबंध में  मा. महापौर जी  एवं आदरणीय नगर आयुक्त से अनुरोध किया है, कि शीघ्र ही निर्णय लेकर स्व राम अचल, लेखाकार, लेखा विभाग, महामंत्री, नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ के नाम से उनके निवास स्थान ई -54सेक्टर-आई, एल० डी० कालोनी कानपुर रोड लखनऊ के निकट, नगर निगम लखनऊ की किसी भी पार्क का नामांकरण किये जाने हेतु सम्बंधित को आवश्य कार्यवाही हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें। ताकि स्व राम अचल जी महामंत्री नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ कर्मचारी नेता को सम्मान प्राप्त हो सके। और कर्मचारी समाज अपने को गौरवान्वित महसूस कर सकें।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...