Skip to main content

सपा महिला सभा ने भारत के चुनाव आयोग को SIR एवं वोट काटने खिलाफ विरोध प्रदर्शन


रवि मौर्य

अयोध्या। भारत के चुनाव आयोग एसआईआर एवं वोट काटने के मुद्दे को लेकर समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष सरोज यादव के नेतृत्व में महिला सभा की पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। सपा महिला सभा की पदाधिकारियों ने हाथों में तख़्तियां लेकर सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की । सिविल लाइन स्थित प्रेस क्लब के पास एकत्रित होकर महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च भी निकाला। सपा महिला सभा की जिला अध्यक्ष सरोज यादव ने बताया कि भारत के चुनाव आयोग एसआईआर द्वारा देश के नागरिकों के वोट को खासकर पिछड़ी जाति के वोटो का नाम निर्वाचन नामावली में गैर संवैधानिक तरीके से हटाने का खेल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में ऐसा ही खेल भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग के द्वारा किया गया था।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव बाद जब इसका खुलासा किया तो चुनाव आयोग को एफिडेविट के साथ साक्षय प्रस्तुत करने या एफिडेविट ना देने पर कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी ।समाजवादी पार्टी ने 18000 से ज्यादा एफिडेविट के साथ समाजवादी पार्टी के वोटरों के नाम काटे जाने का साक्ष्य दिया। सरोज यादव ने कहा कि चुनाव आयोग ने 17 अगस्त 2025 के अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा किसी भी तरह का एफिडेविट नहीं दिया गया यह दर्शाता है कि चुनाव आयोग ने अपने संवैधानिक दायित्यों का मजाक बना दिया है समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काटा जा रहा है जिससे मतदाता सूची की शुद्धता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सरोज यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन देकर मांग किया कि इन सभी मुद्दों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए कार्रवाई न होने पर समाजवादी महिला सभा मजबूरन बड़ा आंदोलन करेगी। हमारे साथ कार्यक्रम में समाजवादी महिला सभा महासचिव डॉक्टर निषाद अख्तर उपाध्यक्ष राजकुमारी कोरी, यशोमती कोरी, मंजू सरोज,अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष बबीता श्रीवास्तव, बीकापुर विधानसभा अध्यक्ष रीता निषाद, जिला सचिव रीता राही, कोषाध्यक्ष पूनम यादव, मीना यादव, पार्वती कोरी, जमुना कोरी, पार्वती, सावित्री, पूनम देवी,काजल ,पार्षद कृष्ण गोपाल यादव यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष मंजीत यादव, उपाध्यक्ष रमेश यादव, आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...