Skip to main content

संकिशा धम्मा लोको बुद्ध विहार में बौद्ध आर्मी संगठन का भव्य आयोजन सम्पन्न

29334 गणित/विज्ञान भर्ती के शिक्षक, एआरपी, गणितज्ञ रत्नेश कुमार का हुआ सम्मान


संकिशा महामानव भगवान गौतम बुद्ध की पावन भूमि संकिशा स्थित धम्मा लोको बुद्ध विहार में बौद्ध आर्मी संगठन का सम्मान समारोह एवं संगठनात्मक विचार गोष्ठी उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुई।


इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विवेक शाक्य एवं महासचिव कोमल सिंह शाक्य ने राष्ट्रीय संगठन प्रभारी एवं गणितज्ञ रत्नेश कुमार को गणित के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु संगठन की टीशर्ट देकर, पंचशील पट्टिका एवं पंचशील मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।


यह सम्मान उन्हें विभाज्यता का महासूत्र, विभाज्यता का तीव्रतम महासूत्र, संख्या बटे शून्य के मान पर किए गए शोध कार्य, भारत सरकार से प्राप्त कॉपीराइट रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र तथा सबसे छोटी संख्या लिखने की नई अवधारणा की खोज हेतु प्रदान किया गया। अभी जल्दी में ही शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, लखनऊ, उत्तर प्रदेश की उद्गम पुस्तक एवं उद्गम पोर्टल पर गणितज्ञ रत्नेश कुमार का विभाज्यता का महासूत्र प्रकाशित हुआ है। इस पुस्तक का विमोचन प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने किया था । यह उपलब्धि शिक्षा और शोध के क्षेत्र में संगठन की गौरवमयी पहचान को और भी सशक्त बनाती है।


कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकित बौद्ध, प्रदेश अध्यक्ष कन्हैयालाल शाक्य, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए जिला अध्यक्ष एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।


विचार गोष्ठी में भगवान बुद्ध की शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया गया—

 सत्य और अहिंसा के पथ पर दृढ़ रहने की प्रेरणा दी गई।

 समाज की निस्वार्थ सेवा को सर्वोपरि बताया गया।

 संगठन की मजबूती हेतु एकजुट होकर विचार साझा करने पर बल दिया गया।


यह आयोजन बौद्ध आर्मी संगठन के मिशन बुद्धमय भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त करता है तथा समाज में करुणा, समता और ज्ञान के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहा है।


इससे पूर्व भी गणितज्ञ रत्नेश कुमार को दिल्ली, पंजाब, प्रयागराज, प्रतापगढ़, आगरा, मथुरा, गौतम बुध नगर, मैनपुरी, इटावा, अलीगंज, जीवनपुर आदि स्थानों पर राष्ट्रीय, राज्य एवं जनपद स्तर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा आदर्श शिक्षा रत्न सम्मान, कलम रत्न सम्मान, नवोदय क्रांति नेशनल अवार्ड, राष्ट्र निर्माता पुरस्कार, प्रोत्साहन सम्मान, उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...