नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा व ग्रामीणों के जय श्री राम के उद्घघोष गूंज उठा सम्पूर्ण वातावरण
विशेष संवाददाता
देवरिया l जनपद देवरिया के अंतर्गत ग्राम सभा मैनपुर में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा राम जानकी मंदिर का भव्य तरीके से उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरूष और युवा शामिल रहे। मंदिर उद्घाटन समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा भी मौजूद रहे। गांव की जनता ने सैकड़ों की संख्या में भाग लेकर इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बना दिया। उद्घाटन के दौरान पूरे परिसर में “जय श्रीराम” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।ब्लाक प्रमुख राम आशीष गुप्ता रामप्रवेश गुप्ता अशोक सिंह रमेश यादव पूर्व प्रधान रामनयन सिंह राजकुमार पूर्व प्रधान हीरा कनौजिया प्रमोद ,गुलशन,रामनरायण मास्टर सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे l

Comments
Post a Comment