पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रबंध संपादक के आवास पर की चाय पर चर्चा, परिजनों ने किया गर्म जोशी से स्वागत
परिवार, पड़ोसी और मित्रों की मौजूदगी में हुआ मंत्री जी से आत्मीय संवाद - मनोज कुमार मौर्य
परिजनों ने बुके व अंगवस्त्र भेंट कर किया गया स्वागत सम्मान
प्रमुख संवाददाता
लखनऊ। राष्ट्र की बात के प्रबंध संपादक मनोज कुमार मौर्य के आवास पर रविवार को पूर्व मंत्री एवं अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय स्वामी प्रसाद मौर्य ने पहुंचकर परिजनों, पड़ोसियों और इष्ट मित्रों के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अपने आशीर्वचन देते हुए कहा कि वे हमेशा समाज और जनता के साथ खड़े रहेंगे। मनोज कुमार मौर्य ने स्वामी प्रसाद मौर्य का परिजनों संग बुके व अंगवस्त्र भेंटकर भव्य स्वागत व सम्मान किया । वहीं , पूर्व मंत्री के साथ आए अन्य अतिथियों का भी अभिनंदन करते हुए सम्मान किया गया । इस अवसर पर मिर्जापुर से आए विवेक कुशवाहा , नीरज यादव , पूरन मौर्य एडवोकेट लखनऊ , रामलखन चौरसिया लखनऊ, अंकित मौर्य, धनंजय मिश्रा, जगत नारायण मौर्य, आशीष कुशवाहा, तनिष्क मौर्य, भोला कुशवाहा, खुशी मौर्या, मुस्कान मौर्या, रितु मौर्या, शशि मौर्या और शांति मौर्या सहित बड़ी संख्या में परिजन व आस-पड़ोस के लोग मौजूद रहे। मनोज कुमार मौर्य, प्रबंध संपादक राष्ट्र की बात ने कहा कि आदरणीय स्वामी प्रसाद मौर्य जी का मेरे आवास पर आना, परिवारजनों और मित्रों संग चाय पर चर्चा करना हमारे लिए गर्व का विषय है। उनका आशीर्वाद और साथ हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा। यह मुलाकात न सिर्फ आत्मीयता का संदेश लेकर आई, बल्कि समाज में एकजुटता और भाईचारे की मिसाल भी बनी।



Comments
Post a Comment