Skip to main content

देवरिया डीएम दिव्या मित्तल को केंद्र सरकार की विकसित भारत परिकल्पना स्ट्रेटजी में प्रतिभाग हेतु चुना गया

प्रदेश की एकमात्र जिलाधिकारी जिन्हें सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए चुना गया

राष्ट्र की बात वशिष्ठ मौर्या

देवरिया जिले और उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। जिले की जिलाधिकारी, श्रीमती दिव्या मित्तल, को केंद्र सरकार के विकसित भारत परिकल्पना स्ट्रेटजी रूम के माध्यम से ब्लॉक, जनपद, प्रदेश तथा राष्ट्र के स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार करने हेतु  मनोनीत किया गया है. 

जिलाधिकारी को 4 सितंबर 2025 को नई दिल्ली स्थित नीति आयोग में इस अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभा करके अपने अनुभव साँझा करेंगी.


यह भी ज्ञात रहे कि दिसंबर 2024 में भी श्रीमती दिव्या मित्तल को पूरे प्रदेश से चौथे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन में भाग लेने के लिए चुना गया था। 


सम्मेलन में श्रीमती मित्तल अपने विकसित राष्ट्र की परिकल्पना और प्रशासनिक नवाचार से जुड़े अपने अनुभव साझा करेंगी। यह चयन उनकी प्रशासनिक दक्षता और सेवा समर्पण को दर्शाता है।

यह सम्मेलन देश के वरिष्ठ नीति निर्माताओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। इस दौरान डाटा पर आधारित विकसित भारत परिकल्पना, सतत विकास, डिजिटल परिवर्तन और सामाजिक कल्याण जैसे विषयों पर गहन चर्चा होगी जो कि विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त कर

दिव्या मित्तल ने  महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा सुधार, पेयजल सुविधा का विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने जैसे कई क्षेत्रों में  उल्लेखनीय प्रयास किए हैं.

आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बेंगलुरु से अपनी शिक्षा पूरी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में कदम रखने वाली दिव्या मित्तल कई छात्र-छात्राओं, युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है.

 बतौर आईएएस अधिकारी अपनी सेवा के दौरान उन्होंने कई अभिनव पहल किये हैं, जिसका लाभ आमजन तक पहुंचा है। यह उपलब्धि उनके संकल्प और प्रशासनिक कौशल को दर्शाता है।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...