रवि मौर्य
अयोध्या। अयोध्या में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। “सरदार पटेल अमर रहें” के नारों से गूंज उठी रामनगरी। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और राष्ट्रगीत के साथ की गई। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव भी शामिल हुई। एकता की दौड़ शहर की मुख्य सड़कों से होकर गुज़री। भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, सपा के बागी विधायक अभय सिंह, रोली सिंह, संजीव सिंह, अवधेश पांडे बादल, कमलेश श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। सपा के बागी विधायक अभय सिंह ने मीडिया से बातचीत में बिहार चुनाव पर बयान दिया। अभय सिंह ने कहा कि पीडीएफ फर्जी है और बिहार में जातिगत राजनीति हो रही है। अखिलेश यादव अपने रिश्तेदार को फायदा पहुंचाने के लिए बिहार में जाकर प्रचार कर रहे हैं। रन फॉर यूनिटी के माध्यम से एकता, समरसता और अखंड भारत का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन सरदार पटेल को नमन और एकता संकल्प के साथ हुआ।

Comments
Post a Comment