Skip to main content

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गौरी बाजार में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया


वशिष्ठ मौर्य

देवरिया। कन्या जन्मोत्सव” कार्यक्रम का हुआ आयोजन मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला कल्याण विभाग, देवरिया द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गौरी बाजार में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।

         कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. इमरान खान (बाल रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. प्रियंका (स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने की। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्याओं के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

         कार्यक्रम में कुल 20 नवजात बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया, जिनके जन्म पर उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। महिला कल्याण विभाग से नीतू भारती (केन्द्र प्रशासक), मीनू जायसवाल (मनोवैज्ञानिक) तथा मंशा सिंह (जेंडर स्पेशलिस्ट) उपस्थित रहीं।

         संबोधन के दौरान नीतू भारती ने बताया कि बेटियाँ हमारे समाज की गौरव हैं। उनके जन्म पर खुशी मनाना ही नहीं बल्कि उन्हें शिक्षित और सशक्त बनाना भी प्रत्येक परिवार का दायित्व है। मीनू जायसवाल ने कहा कि बालिकाओं के पोषण, स्वास्थ्य और मानसिक विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें। मंशा सिंह ने लिंग समानता और महिलाओं के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि समाज में परिवर्तन तभी संभव है जब हम सभी बालिकाओं को समान अवसर प्रदान करें। उन्होंने बताया कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और लिंग समानता के संदेश को समाज में प्रसारित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल रही। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि “बेटी है तो कल है” और हमें हर कन्या के जन्म पर गर्व महसूस करना चाहिए।

         कार्यक्रम के दौरान सभी नवजात बालिकाओं के परिवारों को “बेटी किट” प्रदान की गई, जिसमें आवश्यक वस्तुएँ जैसे—कपड़े, साबुन, तेल, डायपर आदि सम्मिलित थे। इसके साथ ही मीठाई वितरण एवं बधाई समारोह आयोजित किया गया, जिससे पूरा वातावरण हर्ष और उत्साह से भर उठा।

        स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों द्वारा उपस्थित माताओं को सुरक्षित मातृत्व, टीकाकरण, स्तनपान, पोषण और नवजात शिशु देखभाल के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...