काली पट्टी बांधकर कर प्रदेश सरकार व शासन की कर्मचारी विरोधी नीतियो का हुआ विरोध
मनोज कुमार मौर्य
लखनऊ l उ.प्र.स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर प्रदेश के निकाय कर्मचारियो की 10 सूत्रीय मांगो की पूर्ति हेतु तीसरे दिन भी पूर्व घोषित ध्यानाकर्षण क्रमिक अनशन एवं काली पट्टी बांधकर कर प्रदेश सरकार व शासन की कर्मचारी विरोधी नीतियो का विरोध जारी.
लखनऊ 21 अक्टूबर 25-प्रदेश के निकाय कर्मचारियो की प्रदेश स्तरीय सेवा सम्बंधी व अन्य मांगो का समयबद्ध निर्णय/ समाधान न किए जाने के विरोध स्वरूप दि.16 अक्टूबर 25 से प्रदेश स्तरीय क्रमिक अनशन एवं काला फीता बांध कर लखनऊ ईकाई पर किया जा रहा,जिसके क्रम में आज दि.21 अक्टूबर को महासंघ के सहयोगी संगठन नगर निगम नियमित एवं संविदा सफाई कर्मचारी संघ से सर्व श्री रुपेश कुमार पिन्टू बाल्मीकि सुमितकुमार बाल्मीकि,रवि कुमार बाल्मीकि,विनीत बाल्मीकि, कबीर दास क्रमिक अनशन पर बैठे.यह क्रमिक अनशन महासंघ की लम्बित मांगो के समाधान होने तक अनवरत रुप से चलेगा,क्रमिक अनशन के अगले चरण में दि.24 अक्टूबर से प्रदेश की ईकाइयो के प्रतिनिधि क्रमिक अनशन पर बैठने के लिए आ रहे है lमहासंघ एवं क्रमिक अनशन पर बैठे कर्मचारियो ने बहुत ही खेद व्यक्त करते हुए कहा कि संवेदन शून्य प्रदेश सरकार व शासन ने अभी तक कोई सकारात्मक समाधान नही किया गया वही मा.रक्षा मंत्री जी ने भी अपने लखनऊ आगमन पर कोई संज्ञान न लिए जाने पर प्रदेश के निकाय कर्मचारियो में गहरा रोष व्यक्त किया गया l आज इस अवसर पर नगर निगम के विभिन्न कर्मचारी संगठनो के साथ साथ बडी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे,जिनमें प्रमुख रुप से शशिकुमारमिश्र प्रदेश अध्यक्ष, आन्नद मिश्र, आर पी सिंह,गोमती त्रिवेदी, संतोष श्रीवास्तव, रामकुमार रावत, हरिशंकर पाण्डेय, शैलेन्द्र तिवारी,जितेन्द्र सि़द्धार्थ,संजय चन्द्रा,मो.हनीफ,विजय यादव,अब्दुल रशीद आदि उपस्थित रहे l

Comments
Post a Comment