रवि मौर्य
अयोध्या। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर दिया आवश्यक दिशा-निर्देश। मण्डलायुक्त अयोध्या मण्डल राजेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र प्रवीण कुमार,जिलाधिकारी अयोध्या निखिल टीकाराम फुंडे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ0 गौरव ग्रोवर द्वारा पुलिस बल के साथ परिक्रमा मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान परिक्रमा हेतु आ रहे श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछा तथा उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया, श्रद्धालुओं की सहज, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दियें।
अयोध्या प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा परिक्रमा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, आपातकालीन सेवाओं की तत्परता, यातायात नियंत्रण एवं सहायता केंद्रों की स्थापना सुनिश्चित की जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


Comments
Post a Comment