Skip to main content

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती

पूर्वप्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को समाजवादियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

रवि मौर्य

अयोध्या । समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी पर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने दोनों महान विभूतियों के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उन्हें लौहपुरुष के नाम से जाना जाता है। आचार्य नरेंद्र देव एक महान शिक्षाविद् और समाजवादी चिंतक थे जिन्होंने अपने जीवन को समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को अपनाकर हम समाज में व्याप्त कुरीतियों और असमानता को दूर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इन महान विभूतियों के आदर्शों पर चलते हुए समाज के लिए काम करती रहेगी। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी को याद करते हुए जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी ने 1969 में 14 बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया, जिससे देश में बैंकिंग क्षेत्र में क्रांति आई और गरीबों को ऋण मिलने में मदद मिली। इंदिरा गांधी ने हरित क्रांति को बढ़ावा दिया, जिससे देश में खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि हुई और देश को खाद्यान्न आयात पर निर्भरता कम हुई। इंदिरा गांधी ने महिलाओं के अधिकारों के लिए काम किया और उन्हें राजनीति में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इंदिरा गांधी ने देश की विदेश नीति को मजबूत बनाने के लिए काम किया और बांग्लादेश की मुक्ति संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन के चुनाव पर पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं से विस्तार पूर्वक चर्चा की साथी साथ उन्होंने शिक्षक निर्वाचन के लिए वोट बढ़ाने के लिए भी कार्यकर्ताओं से अपील की। सभी बूथों पर बीएलए की नियुक्ति को लेकर जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि पार्टी द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार जल्द से जल्द सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर बीएलए की नियुक्ति करके जिला कार्यालय को सूचित करें।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा कि सरदार पटेल का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था और उन्होंने देश के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महात्मा गांधी ने उन्हें लोह पुरुष की उपाधि दी थी। सरदार पटेल बेहतरीन नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमताओं के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार पटेल को भारत का बिस्मार्क भी कहा जाता है। आचार्य नरेंद्र देव जी एक महान शिक्षाविद् और समाजवादी चिंतक थे। उन्होंने अपने जीवन को समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। पवन पांडेय ने कहा कि इंदिरा गांधी देश की एक मजबूत नेता थीं जिन्होंने देश के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए और देश की एकता और अखंडता के लिए काम किया। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम को पूर्व एमएलसी लीला कुशवाहा,पूर्व ब्लाक  प्रमुख राम अचल यादव, डॉ एम पी यादव,छोटे लाल यादव,बाबूराम गोंड, राम सागर वर्मा,अवधेश यादव, जिला उपाध्यक्ष जेपी यादव, एजाज़ अहमद,ललित यादव,जय सिंह यादव, सरोज यादव,दान बहादुर सिंह,शिवकुमार यादव,गोविंद विश्वकर्मा, विद्या भूषण पासी, शोयब अहमद सहित दो दर्जन से अधिक नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में अतुल यादव,हरिशंकर यादव छोटू,महेंद्र यादव,के,के पटेल,अश्विनी यादव,पवन यादव बिट्टू,सीताराम यादव,राकेश चौरसिया,सुरजीत यादव, विजय यादव,अखिलेश द्विवेदी,कैलाश कोरी,राम बाबू यादव, सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...