अब आश्वासन नहीं, क्रियान्वयन चाहिए - रामकुमार रावत
अवध क्षेत्र के अध्यक्ष रामकुमार रावत के नेतृत्व में झंडी पार्क से निकला तूफानी दौरा, कर्मचारियों ने महासंघ के आंदोलन में भागीदारी का किया संकल्प
मनोज कुमार मौर्य
लखनऊ l उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर आगामी 09 अक्टूबर 2025 को राजधानी लखनऊ में होने वाली महारैली को सफल बनाने के क्रम में आज 06 अक्टूबर 2025 को लालबाग स्थित झंडी पार्क में एक व्यापक जन-जागरण अभियान चलाया गया। यह अभियान अवध क्षेत्र के अध्यक्ष मा० रामकुमार रावत के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें उ०प्र० नगर निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ लखनऊ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।इस अवसर पर उपस्थित उपाध्यक्ष विजय यादव, बिन्दु सिंह, सच्चिदानंद उपाध्याय, अजय द्विवेदी, महामंत्री जीतेन्द्र सिद्धार्थ, मंत्री सन्त राम मौर्य सहित कार्यकारिणी सदस्य रिंकू कन्नौजिया, कबीरदास, रामफिकिर, रामसेवक, मुरली, राम औतार, सुनील कुमार, माया मौर्या, राम किशोर, रामप्रीत, मंशाराम, कमलेश, राहुल, इमरान, रिजवान, संदीप आदि अनेक कर्मचारी शामिल रहे। सभी कर्मचारियों ने महासंघ के आंदोलन में पूर्ण भागीदारी का संकल्प दोहराया और एक स्वर में कहा कि “अब आश्वासन नहीं, क्रियान्वयन चाहिए।” महामंत्री जीतेन्द्र सिद्धार्थ ने बताया कि कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान और वाजिब मांगों को न माने जाने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।


Comments
Post a Comment