विनियमितीकरण व सेवा नियमावली की मांग पर अड़े कर्मचारी, 10 नवम्बर से कार्यबंदी की चेतावनी
नगर निगम लखनऊ सहित प्रदेशभर के कर्मचारी संगठनों ने दिया आंदोलन को समर्थन
महासंघ ने कहा—मांगें न मानी गईं तो ठप होंगी सफाई और अन्य जरूरी सेवाएं
प्रमुख संवाददाता
लखनऊ l महासंघ ने प्रदेश सरकार व नगर विकास विभाग को पुनः सचेत करते हुए कहा कि हम निकाय कर्मचारियो की धैर्य की परीक्षा न ले,अभी तो शान्तिपूर्ण ढंग से क्रमिक अनशन के माध्यम से प्रदेश का निकाय कर्मचारी ध्यानाकर्षक करा रहा यदि दि•7 नवम्बर तक नगर विकास विभाग ने दैनिक वेतन, संविदा व तदर्थ कर्मचारियो का विनियमतीकरण व अकेन्द्रियत कर्मचारियो की सेवा नियमावली सहित जिन मांगो पर समय समय पर प्रमुख सचिव नगर विकास ने बैठक कर सहमति व्यक्त की उनका क्रियान्वयन/आदेश नही जारी होते तो यह आन्दोलन और भी उग्र होगा,जिसमें प्रदेश की सफाई व्यवस्था,कूड़ा निस्तारण सहित अन्य सेवाएं वाधित होगी l
स्थानीय निकाय कर्मचारियो के समर्थन में प्रदेश का हर विभाग व आम कर्मचारी खडा है,यह आन्दोलन अब निकाय तक न सीमित होकर प्रदेश के अन्य विभागो तक फैल जायेगा,जिससे प्रदेश सरकार को कर्मचारियो के आक्रोश का खामियाजा भी उठाना पडेगा l महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश की सभी ईकाइयो ने पुनः अनुरोध किया है कि यदि समय रहते मांगो का समाधान किया जाय वरना दि•10 नवम्बर से होगी कार्यबन्दी l महासंघ के इस जायज आन्दोलन को नगर निगम लखनऊ सहित प्रदेश के सभी अन्य संगठनो के साथ साथ सफाई सहित सभी कर्मचारी संगठनो का समर्थन बराबर मिल रहा जिसके क्रम में आज उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष व महामंत्री श्री राजेश सिंह व रमेश चौरसिया क्रमिक अनशन स्थल पर आकर आन्दोलन के समर्थन में पत्र दिया गया lइन परिस्थितियो में जब तक मांगो का समाधान नही निकलता तब तक आन्दोलन वापस किसी भी दशा में नही किया जायेगा l महासंघ के इस क्रमिक अनशन में क्रम वार प्रदेश ईकाइयो की भागेदारी हो रही परन्तु खेद है कि प्रदेश सरकार व शासन द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा जिससे महासंघ को मजबूरन कार्य बन्दी करनी ही होगी lआज क्रमिक अनशन दि.1नवम्बर को नगर निगम व जलकल के 13 आउटसोर्सिंग कर्मचारी साथी सर्व श्री मनोज मोर्या,जयकुमार वर्मा,तजाउद्दीन,कपिल शर्मा,मारूख,ज्ञान तोष झां,सन्तोष सविता,महेन्द्र शर्मा,सन्तोष गौतम, योगेन्द्र तिवारी,सुनील श्रीवास्तव, रामगोपाल मिश्र, संतोष झां महासंघ के नेतृत्व में बैठे
दि.3 नवम्बर को बरेली व वाराणसी नगर निगम/जलकल के कर्मचारी साथी बैठेगे आज नगर निगम जलकल कर्मचारी संघ अपनी पूर्व से लम्बित समस्याओ जिन पर नगर आयुक्त जी के निर्देशानुसार अपर नगर आयुक्त श्रीमती नम्रता सिंह ने गत दिनो बैठक की तथा कुछ मांगो पर मा•सदन व कार्यकारिणी ने निर्णय लेकर अनुमोदन किया उनके नगर निगम प्रशासन द्वारा विभागीय आदेश नही जारी किए जाने के विरोध स्वरूप प्रर्दशन कर नगर आयुक्त कार्यालय पर उपस्थित अपर नगर आयुक्त श्री पंकज जी व अपर नगर आयुक्त श्रीमती नम्रता जी को समय रहते आदेश जारी करने से अवगत कराया गया साथ ही यह भी सचेत किया गया कि यदि नगर निगम प्रशासन समय रहते स्थानीय समस्याऔ का समाधान नही करता तो बहुत जल्द पुनः आन्दोलन किया जायेगा
इस अवसर पर लखनऊ ईकाई के सभी सहयोगी संगठन के साथी उपस्थित थे,जिसमें प्रमुख रूप से सर्व श्री शशिकुमारमिश्र प्रदेश अध्यक्ष, आन्नद मिश्र, रामकुमार रावत,सै.कैसर रजा, राजेश सिंह,रमेश चौरसिया,संतोष श्रीवास्तव, नितिन त्रिवेदी,अमरेंद्र दीक्षित, कबीर दास,विजय यादव, शैलेन्द्र तिवारी,जितेन्द्र सि़द्धार्थ, अनिल दुबे,अनिल शुक्ल, राजेन्द्र कुमार,हरिशंकर पाण्डेय, राकेश तिवारी, श्रीधर,सुधाकर मिश्र,संजय श्रीवास्तव ,आकाश गुप्ता,कुवंर जय सिंह, अक्क्षत बंसल, विजय श्रीवास्तव, सतीश कुमार सिंह, अजय सिंह, संजय चन्द्रा,सुमित शुक्ल,दिग्विजय सिंह, शास्वत दीक्षित, रोहित कनौजिया,अब्दुल रशीद, ॠषी कुमार, मनोज नायक,सुखदेव, आशुतोष गुप्ता,रेखाकुमारी,कुसुम सरोज, सुनीता भट्ट, बिन्दू सिंह ,दीपिका तिवारी,रितेश,आदि उपस्थित होकर समर्थन व प्रर्दशन मे शामिल रहे l


Comments
Post a Comment