Skip to main content

विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर , जांच शिविर , दवा वितरण का हुआ आयोजन

रवि मौर्य

अयोध्या। सिंधी समाज की अग्रणी संस्था सिंधु सेवा समिति (रजि•) के तत्वाधान में एवं झुनझुवाला सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से अमर संत कंवरराम शहीदी दिवस एवं पूज्य बाबा साई चांडूराम जी की स्मृति मे 1 नवंबर को बचपन प्ले स्कूल रामनगर अयोध्या मे आयोजित विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं निशुल्क जांच शिविर और निशुल्क दवा वितरण का करीब 321 मरीजो ने लाभ लिया जिसका पूज्य संतो ने प्रभु झूलेलाल के मूर्ति पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित डॉक्टर के .एस. मिश्रा एवं डॉक्टर महेश सुरतानी एवं झुनझुनवाला हॉस्पिटल के निदेशक डॉ गिरिजेश त्रिपाठी ने किया।।

मुख्य अतिथि डॉ के.एस.मिश्रा ने कहा कि आज के समय में बढ़ते हुए बीमारियों के बीच में जनहित में लगा यह शिविर सर्व समाज को नई ऊर्जा एवं चिकित्सकीय मार्गदर्शन एक बड़ी उपलब्धि है।


डॉ सुरतानी ने बताया कि इस तरह के शिविर से हम अज्ञात बीमारियों से रूबरू होकर अपना जीवन बेहतर कर सकते हैं


सिंधु सेवा समिति(रजि.) के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अमृत राजपाल ने सभी के सहयोग के लिए आभार किया एवं जानकारी दी कि संस्था समय-समय पर ऐसे आयोजन करती आई है और जनहित में करती भी रहेगी ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति को स्वस्थ स्वास्थ का लाभ मिल सके।।

         झुनझुनवाला हॉस्पिटल के निदेशक गिरजेश त्रिपाठी ने कहा कि व्यक्ति को स्वस्थ रखने हेतु निरन्तर जांच एवं चिकित्सकों का परामर्श आवश्यक है।


मीडिया प्रभारी संदीप मंध्यान ने बताया कि उक्त शिविर में झुनझुनवाला हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर गिरिजेश त्रिपाठी एवं उनकी टीम राकेश मौर्या, महेंद्र पांडे, प्रभा के नेतृत्व मे डॉ अंजुम नईम, डॉ परवेज अहमद अंसारी, डॉ आकांक्षा सिंह, डॉ विभोर महेंद्रु, डॉ विपिन कुमार, डॉ पी ए सिंह, डॉ सतीश चंद्र वर्मा, डॉ कृष्ण भंडारी एवं नर्सिंग स्टाफ एवं पैरामेडिकल स्टाफ एवं लैब टेक्नीशियन स्टाफ सभी ने अपनी भूमिका निभाई और सभी का समिति की ओर से शॉल पहनाकर आभार किया गया


शिविर में प्रमुख रूप से संस्था संरक्षक मोहन मध्यान, संरक्षक ओम अन्दानी, संरक्षक गिरधारी चावला,वेद प्रकाश राजपाल, संरक्षक जे पी क्षेत्रपाल, संरक्षक भीमन दास, मुखिया पवन जीवानी, रोशन लाल तोलानी, संरक्षक नरेंद्र क्षेत्रपाल, कोषाध्यक्ष सुनील मध्यान,महामंत्री नरेश क्षेत्रपाल, उमेश जीवनी, मुखिया अशोक कुमार सुखी,मुखिया राजकुमार मोटवानी,धनेश बजाज, संरक्षक कमलेश केवलानी, कन्हैया  लाल सागर,नारायण दास केवलारामनी आदि जन मौजूद रहे।

       शिविर को सफल बनाने में कमल रावलानी,नरेश क्षेत्रपाल,विकास आहूजा,राजेश जसवानी, सौरभ लखमानी,कैलाश साधवानी, रोहित बिजलानी, कपिल हासानी, संदीप मध्यान,सौरभ लखमानी ,विपिन खत्री,राजेश जसवानी,सुमित माखेजा,कैलाश सेवादारी , स्कूल की प्रधानाध्यापिका रेनू सावलानी,  आशीष कौर, गुरप्रीत एवं  सिद्धी आदि का विषश सहयोग  रहा।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...