ईपीएफ-ईएसआई भुगतान न होने पर कर्मचारियों में रोष, प्रशासन से कई बार की जा चुकी है शिकायत
विवादित ठेकेदार को दोबारा ठेका देने पर संघ ने जताया विरोध, पारदर्शिता पर उठे सवाल
समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी — नगर निगम आर.आर. कर्मचारी संघ
प्रमुख संवाददाता
लखनऊ l वर्ष 2020 से अनवरत रूप से नगर निगम लखनऊ में कार्यरत आऊटसोर्सिंग कर्मचारी का बकाया ई पी एफ वा ई एस आई आदि के भुगतान हेतु पत्रचार कर समाचार पत्रों शासन/ प्रशासन से मांग कर रहा है l लेकिन खेद का विषय है कि कोई आज तक केंद्रीय कार्यशाला आर आर सहित समस्त जोनों के कर्मचारियों का ठेकेदारों द्वारा हड़प लिया गया l लेकिन आज तक 6 वर्षों से भुगतान लंबित हैं अभी हाल ही में पुराने कई ठेकेदारों(कार्यदायी संस्था ) को हटाकर एकल नई कार्यदाई संस्था केंद्रित कार्यशाल व समस्त जोनों का काम दे दिया गया l जिसका संगठन द्वारा पत्र संख्या 591/संघ/2025 दिनाक 27 जून 2025 को नगर निगम प्रशासन से विरोध दर्ज करा चुका है और मांग की थी कि जिस कार्य दाई संस्था को काम देने की तैयारी है l वह संस्था लक्ष्मी सिक्योरिटी गार्ड सर्विस पहले से ही जोन 2,5,8, में कर्मचारियों का वेतन से लेकर ई पी एफ ई एस आई का पैसा जोन के कर्मचारियों ने लिखित में नगर आयुक्त महोदय सहित संगठन से मध्यस्ता से भुगतान कराने का अनुरोध किया l जिसके क्रम में संघ द्वारा प्रशासन से मांग की गई ऐसे किसी कार्यदाई संस्था को कार्य नही दिया जाय जो पूर्व से विवादित रही है l लेकिन प्रशासन द्वारा संज्ञान नही लिए जाने के फलस्वरूप एकल टेंडर पर लक्ष्मी सिकोरटी को ठेका किस नियम शर्तो/श्रम विभाग आदेशों के क्रम में दिया गया नगर निगम प्रशासन से अनुरोध है कि कर्मचारियों की मांगों का आपसी विचार विमर्श के माध्यम से समस्या का समाधान कराया जाय जिससे कर्मचारी पूरे मनोभाव से कार्य कर सके अन्यथा की स्थिति में संघ आंदोलन हेतु बाध्य होगा l जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन/प्रशासन की होगी l उक्त चेतावनी शैलेंद्र कुमार तिवारी अध्यक्ष, राकेश तिवारी महामंत्री , नगर निगम आर आर कर्मचारी संघ लखनऊ ने दी l

Comments
Post a Comment