प्रमुख संवाददाता
लखनऊ कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित “डिजिटल होता भारत एवं साइबर सुरक्षा” विषय पर संगोष्ठी में समाजसेवी जितेन्द्र कुशवाहा को उनके उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों के लिए अमर संदेश समाचार पत्र की ओर से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने अमर संदेश परिवार के प्रति हार्दिक धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि यह सम्मान समाजसेवा के प्रति उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। उन्होंने विशेष रूप से अमर चंद , निम्मी ठाकुर एवं ऊषा ठाकुर का आभार व्यक्त किया, जिनके स्नेह एवं सहयोग से यह आयोजन सफल रहा।कार्यक्रम में सर गंगा राम हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध डॉक्टर डॉ. विभु आनंद, अपर्णा सर्व सेवा समिति के अध्यक्ष अमित कुमार, तथा अनेक बुद्धिजीवी, शिक्षाविद् और समाजसेवी उपस्थित रहे। संगोष्ठी में डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई। समाजसेवी जितेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि डिजिटल भारत तभी सशक्त बन सकता है जब प्रत्येक नागरिक डिजिटल रूप से सुरक्षित और जागरूक हो।
यह सम्मान उनके समाजसेवा, शिक्षा जागरूकता और जनकल्याण के निरंतर प्रयासों की सार्थक पहचान है।


Comments
Post a Comment