लखनऊ। स्मार्ट सिटी के तहत गृहकर से जुड़ी समीक्षा बैठक में संतोषजनक रिपोर्ट न मिलने पर नगर आयुक्त ने बड़ा फैसला लेते हुए जोनल अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में व्यापक फेरबदल कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक जोन 8 के अधिकारी को जोन 7, जोन 7 के अधिकारी को जोन 3, जोन 4 के अधिकारी को जोन 2 में स्थानांतरित किया गया है। वहीं जोन 5 के अधिकारी को प्रभारी विधि के साथ जोन 6 और 3 के कर अधीक्षकों एवं ZSO (जोनल सुपरवाइजर ऑफिसर) के कार्यभार में भी बदलाव किया गया है।
नगर निगम की यह कार्रवाई स्मार्ट सिटी मिशन और गृहकर संग्रहण में हो रही लापरवाही को देखते हुए की गई है। बताया जा रहा है कि कई जोनों की रिपोर्ट आयुक्त को असंतोषजनक मिली थी।
इस बीच मेयर और नगर आयुक्त के बीच चल रही तना-तनी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। सूत्रों का कहना है कि मेयर के आदेशों पर आईएएस अफसरों का सीधा असर पड़ रहा है और कई नकारे या चापलूसी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की गाज गिरी है।

Comments
Post a Comment