“हर नारी है राजकुमारी, हर घर में है राजकुमारी”
प्रमुख संवाददाता
लखनऊ जानकीपुरम सेक्टर-एच ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में आज क्षेत्र की लोकप्रिय भाजपा पार्षद राजकुमारी मौर्य ने विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और कार्यक्रम को जनसहभागिता का उत्सव बना दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद राजकुमारी मौर्य ने कहा कि क्षेत्र में हो रहे सभी विकास कार्य माननीय रक्षा मंत्री एवं हमारे सांसद श्री राजनाथ सिंह जी की देन हैं। हम सभी उनके नेतृत्व में स्वयं को भाग्यशाली मानते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि “समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम है।”
पार्षद ने उपस्थित महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए नारा लगाया- “हर नारी है राजकुमारी, हर घर में है राजकुमारी।”
ज्ञात हो कि हाल ही में पार्षद राजकुमारी मौर्य के आवास पर श्री राजनाथ सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, महापौर श्रीमती सुषमा खरकवाल, विधायक श्री नीरज बोरा एवं अनेक वरिष्ठ नेताओं का आगमन हुआ था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पार्षद की सीधी पहुँच देश के रक्षा मंत्री तक है। मोहल्लेवासियों ने पार्षद का मालाओं से स्वागत किया और राजकुमारी मौर्य ज़िंदाबाद के नारों से क्षेत्र गूंज उठा।
जानकीपुरम को रोशन करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीतों के साथ हुआ।


Comments
Post a Comment