16 नवंबर को होगा वीरांगना ऊदा देवी पासी जी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का भव्य अनावरण
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे प्रतिमा का अनावरण समारोह
मनोज मौर्य
लखनऊ l नगर आयुक्त गौरव कुमार ने आज इब्राहिमपुर द्वितीय वार्ड क्षेत्र, वृंदावन कॉलोनी पीपरीखेड़ा के समीप वीरांगना ऊदा देवी पासी जी की 21 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया। 16 नवंबर को आयोजित होने वाले अनावरण समारोह से पूर्व नगर निगम लखनऊ द्वारा स्थल पर तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश के माननीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी तथा प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान माननीय सदस्य विधान परिषद आदरणीय श्री रामचंद्र सिंह प्रधान जी, माननीय सदस्य विधान परिषद आदरणीय मुकेश शर्मा , एडीएम सिटी महेंद्र पाल सिंह , अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव , जोन-8 के जोनल अधिकारी विकास सिंह तथा आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता जी मौजूद रहे। नगर आयुक्त महोदय ने सड़कों की मरम्मत, पार्क की रंगाई-पुताई और क्षेत्र की विद्युत सुरक्षा से संबंधित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि प्रतिमा अनावरण समारोह गरिमामय रूप से संपन्न हो सके।


Comments
Post a Comment