बैकुंठ धाम में बुजुर्गों की सुविधा हेतु सोमवारी महाराज सेवा संस्थान की सराहनीय पहल, 50 कुर्सियों की व्यवस्था
मां गोमती तट पर मानवता की मिसाल, संत सोमवारी महाराज सेवा संस्थान ने किया सेवा कार्य
प्रमुख संवाददाता
लखनऊ। मां गोमती के पावन तट के समीप स्थित बैकुंठ धाम पर श्रद्धालुओं एवं विशेषकर बुजुर्गों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय सेवा कार्य किया गया। भाई रवि सिंह जी की प्रेरणा से संत सोमवारी महाराज सेवा संस्थान द्वारा बैकुंठ धाम परिसर में 50 कुर्सियों की व्यवस्था कराई गई, जिससे बुजुर्गों और असहाय लोगों को बैठने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह सेवा कार्य न केवल मानवीय संवेदना का परिचायक है, बल्कि समाज के प्रति संस्थान की जिम्मेदारी और सेवा भावना को भी दर्शाता है। संत सोमवारी महाराज सेवा संस्थान द्वारा इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य समय-समय पर किए जाते रहे हैं, जिससे जरूरतमंदों को प्रत्यक्ष लाभ मिलता है। इस पुनीत प्रयास के लिए सारथी मनोजगत की ओर से संत सोमवारी महाराज सेवा संस्थान एवं भाई रवि सिंह जी के प्रति तहे दिल से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस प्रकार के सेवा कार्य न केवल धार्मिक स्थलों की गरिमा को बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में सहयोग, करुणा और सेवा की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।

Comments
Post a Comment