पसमांदा और अति पिछड़े समाज को PDA से जोड़ने की मुहिम होगी तेज
प्रमुख संवाददाता
सहारनपुर, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी के दिशा-निर्देश पर राष्ट्रीय अति पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सपा प्रदेश सचिव गुलजार सलमानी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों का तूफानी दौरा करेंगे। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य पसमांदा मुस्लिम समाज और अति पिछड़े वर्गों को लामबंद कर उन्हें समाजवादी पार्टी की PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) रणनीति का हिस्सा बनाना है।
प्रेस को जारी एक बयान में गुलजार सलमानी ने कहा कि वर्तमान सरकार में पसमांदा और अति पिछड़ा समाज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। माननीय अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में ही इन वर्गों का मान-सम्मान और हक सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि इस दौरे के दौरान वे हर जनपद में जाकर समाज के प्रबुद्ध वर्ग, युवाओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे और उन्हें पार्टी की नीतियों से जोड़ेंगे।
अभियान के मुख्य बिंदु:
पसमांदा समाज की भागीदारी: समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाना।
संगठन का विस्तार: राष्ट्रीय अति पिछड़ा मोर्चा की जिला स्तरीय इकाइयों को मजबूत करना।
हक और सम्मान की लड़ाई: जातीय जनगणना और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर समाज को जागरूक करना।
गुलजार सलमानी ने आगे कहा कि "सहारनपुर से लेकर पूर्वांचल तक, अति पिछड़ा और पसमांदा समाज अब बदलाव चाहता है। माननीय अखिलेश यादव जी का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जाएगा और आगामी समय में यह समाज समाजवादी पार्टी की जीत में निर्णायक भूमिका होगी l सहारनपुर इस अभियान की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होगी और जल्द ही विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

Comments
Post a Comment