जाहिद अली
लखनऊ। राजधानी के अमेठी पंचायत क्षेत्र स्थित मदरसा वार्ड में आगामी 1 फरवरी को संत रविदास जयंती के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। इस सांस्कृतिक आयोजन के संचालक आकाश रवि ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष महान समाज सुधारक संत रविदास के जीवन और चरित्र पर आधारित नाटक की प्रस्तुति को लेकर युवा कलाकार बहुत उत्साहित है।
आयोजन समिति से जुड़े धर्मेंद्र कुमार रवि, अमित कुमार, अनुराग रवि, आकाश रवि, वीरेंद्र गौतम, संजय गौतम, चेतराम, मंशाराम गौतम, सुशील कुमार (सभासद), शशीकांत गौतम, राजेश कुशवाहा, तेज प्रकाश, राज कुमार, हिमांशु गौतम, विमल गौतम, शुभम रावत, योगेंद्र कुमार, उमाकांत गौतम आदि सदस्यों ने संत रविदास जयंती के आयोजन को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय जनता से व्यापक जनसम्पर्क किया है।
आयोजकों के अनुसार इस मौके पर आने वाले सभी दर्शकों और संत रविदास के भक्तजनों के लिए शाकाहारी भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Comments
Post a Comment