प्रमुख संवाददाता
लखनऊ। वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार मौर्य की माता स्वर्गीय शांति मौर्या के निधन का समाचार पाकर क्षेत्र की लोकप्रिय विधायिका उषा मौर्य शोकाकुल परिवार से मिलने उनके निवास पर पहुंचीं। उन्होंने मातृ-वियोग से गहरे दुःख में डूबे परिजनों को सांत्वना देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि माता का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है और उनका स्नेह, संस्कार एवं आशीर्वाद सदैव संतान का मार्गदर्शन करते रहते हैं। उन्होंने परिवार को धैर्य रखने की प्रेरणा दी और भरोसा दिलाया कि वे हर सुख-दुःख में साथ खड़ी हैं। शोक की इस घड़ी में उनकी आत्मीय उपस्थिति और संवेदनापूर्ण शब्द परिवार के लिए भावनात्मक संबल बने। परिजनों ने उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यस्ततम दिनचर्या के बीच समय निकालकर दुःख में सहभागी होना उनके आत्मीय संबंधों और संवेदनशीलता का परिचायक है।

Comments
Post a Comment