Skip to main content

उड़ीसा सरकार द्वारा बीड़ी,सिगरेट,गुटखा,पान मसाला पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु बधाई...ज्योति बाबा

पत्रकार प्रेस परिषद ने ज्योति बाबा को बनाया अपना नेशनल ब्रांड एंबेसडर 

प्रकाश शुक्ला

कानपुर/लखनऊ। उड़ीसा सरकार द्वारा 22 जनवरी 2026 को अपने राज्य के युवाओं को ओरल कैंसर व कैंसर रोग से बचाने हेतु पान मसाला,बीड़ी,गुटखा व अन्य तंबाकू जनित उत्पादों पर सुप्रीम कोर्ट व एफएसएसएआई की दिशा निर्देशन में पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है जिससे नशा मुक्ति सेनानियों में उल्लास की लहर दौड़ गई है और दूसरे प्रदेशों की सरकारों पर भी ऐसा करने का अप्रत्यक्ष दबाव बन गया है उपरोक्त बात पत्रकार प्रेस परिषद व सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में विश्व कैंसर दिवस के परिप्रेक्ष्य में ऋषभ मिश्रा की अध्यक्षता में नशा मुक्त भारत संदेश थीम पर बनाई मानव श्रृंखला के बाद हुई सभा में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख,एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी,परिषद के नेशनल ब्रांड एंबेसडर योग गुरू ज्योति बाबा ने कही,उन्होंने आगे कहा कि उड़ीसा में प्रतिदिन 100 से ज्यादा मुख कैंसर के रोगी नए आ रहे हैं और 42 प्रतिशत युवा रोगी वर्तमान में पान मसाला,गुटखा, तंबाकू व अन्य तंबाकू जनित उत्पाद खाने से कैंसर के रोगी बन चुके हैं इसके अलावा तंबाकू खाने की लत बच्चों और खासकर लड़कियों में भी अत्यधिक शुरू हो चुकी है साथ ही उनके इलाज की बड़ी समस्या गंभीर बन चुकी है इसीलिए उड़ीसा सरकार ने तंबाकू,गुटखा,पान मसाला,बीड़ी व हुक्का बार समेत अन्य तंबाकू जनित उत्पादों पर विपणन,उत्पादन, भंडारण व बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

 परिषद जिला संयोजक सत्य प्रकाश ने कहा कि साल 2024 में कैंसर के भारत में 15.3 लाख नए केस सामने आए जिनमें 8.7 लाख लोग इस बीमारी से जान गवा बैठे,इसका मतलब है कि हर 100 मरीजों में से 58 की मौत तंबाकू जनित कैंसर से हुई।

  कानपुर मंडल महासचिव उदयभान सिंह ने कहा कि लड़कियों में बीड़ी,सिगरेट व पान मसाला गुटखा के सेवन के चलते बच्चों के जन्म में विभिन्न प्रकार की गंभीर समस्याएं मिल रही हैं जिससे परिवार बिखर रहे हैं।

  मानव श्रृंखला में पत्रकार प्रेस परिषद का संदेश -नशा मुक्त हो भारत देश, हमारा संकल्प -कैंसर मुक्त भारत, हमारा संकल्प -नशा मुक्त भारत -नशा मुक्ति परिवार के जोरदार नारे राजेंद्र प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में लगाए गए।

  कार्यक्रम का भव्य संचालन मंडल अध्यक्ष राजेश निगम संयोजन लक्ष्मीकांत शर्मा और धन्यवाद सुनील त्रिपाठी एडवोकेट ने दिया। अंत में ज्योति बाबा ने सभी को कैंसर तंबाकू मुक्त भारत का संकल्प भी कराया।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...