जाहिद अली
लखनऊ।संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर लखनऊ सुल्तानपुर मार्ग पर स्थित अमेठी ग्राम पंचायत में खेल प्रतियोगिताओं के उपरांत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के नन्हे मुन्ने बच्चों और युवा कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन समिति से जुड़े आकाश रवि ने इस कार्यक्रम से संबंधित जानकारी देते हुए मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि संत रविदास जयंती भीपर दस वर्षों से यह आयोजन स्थानीय जनसहयोग से निरंतर आयोजित किया जा रहा है और इसकी तैयारी लगभग तीन महीने पहले से शुरू हो जाती है।
संत शिरोमणि रविदास जयंती के कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक धर्मेंद्र रवि, आकाश रवि, उमाकांत गौतम,संचालक अनुराग रवि,सहसंचालकअमित कुमार के अलावा सुशील, काजल, कोमल, जूली, चेतराम, अंकित कुमार, अमन गौतम, रंजीत, योगेंद्र, तेज प्रकाश, शशीकांत गौतम, दीपक कन्नौजिया, विकास, मंशाराम गौतम, शुभम रावत, रजनीकांत, हिमांशु, प्रियांशु, अनिल कुमार, राज कुमार, हरिओम, निखिल, प्रिंस, गोलू और लक्ष्मीकांत ने सहयोग दिया।
इस वर्ष मंचीय संबोधन देते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता मानव रावत,राम स्वरूप
सर्वेश,राकेश, राजेश रावत आदि मुख्य वक्ताओं ने संत रविदास की शिक्षाओं और उनके सामाजिक योगदानों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी और डा.भीमराव अंबेडकर के संविधान के मार्ग पर चलने की बात कही।
इस वर्ष संत रविदास जयंती आयोजन समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में जादूगर बलवान और सहयोगी अतुल के जादू शो को देखकर बड़ी संख्या में दर्शकगण तालियां बजाते रहे।
संत रविदास जयंती 2026 के अवसर मयंक,आलोक,अंशु,शिवा,शिवांश,माही,जाह्नवी,सोनाली,कीर्ति,अर्तिका,दिशा,पार्थ,समर्थ आदि बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार प्राप्त किये।
संत रविदास जयंती के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक आयोजनों में कुल 36 बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते हुए सामूहिक नृत्यों और सामाजिक विषयों पर आधारित विभिन्न नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। इनमें उमाकांत, अनुराग,अमित,समीर संजना,काजल, विमल,आरुष, आदित्य,पायल, आराध्या,राखी,ईशानी, रागिनी आदि बच्चों की प्रस्तुतियों को दर्शको की सराहना मिली।

Comments
Post a Comment