Skip to main content

डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती धूमधाम से मनाई गई

अयोध्या से रवि मौर्य 

अयोध्या। डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती पर समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय लोहिया भवन एवं चौक घंटा घर पर उनकी प्रतिमा पर निo महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व निo महासचिव हामीद जाफर मीसम के नेतृत्व में डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती धूमधाम से मनाई गई!!

  समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय लोहिया भवन में इस मौके पर पार्टी पदाधिकारी नेताओं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनको नमन किया इस मौके पर निoमहानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा डॉ राम मनोहर लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को फैजाबाद जिले में हुआ था वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी, महान सामाजिक विचारक गैर कांग्रेस वाद के शिल्पी  एक दूरदर्शी नेता थे डॉक्टर लोहिया ने गांधीवादी मूल्यों के साथ समाजवाद को भी जोड़ा इन्होंने सप्तक्रांति का सिद्धांत दिया और हिंदी भाषा की वकालत की डॉ लोहिया कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापक सदस्य थे और इन्होंने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई महासचिव हामीद जाफर मीसम ने कहा डॉ राम मनोहर लोहिया केवल राजनीतिक पुरुष ही नहीं थे वह भारतीय समाज और उनकी मूलभूत चिंतन प्रक्रिया एवं जीवन पद्धत की आधारशिलाओं की आकृतियू विकृतियों  का सहज तटस्थता और तलस्पर्शी  गहराई के साथ गांधी जी के समांतर यदि किसी राज्य पुरुष ने किया है तो वह डॉ राम मनोहर लोहिया ही थे डॉक्टर लोहिया जी सप्त क्रांति के माध्यम से जाति प्रथा, आर्थिक असमानता, लैंगिक असमानता, और अंग्रेजी के वर्चस्व को खत्म करने का आवाहन किया इन्होंने सत्ता के विकेंद्रीकरण के लिए चौखंबा राज्य का विचार दिया और पिछड़ों व महिलाओं के लिए विशेष अवसर देकर सामाजिक न्याय की वकालत की प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर निo महासचिव हामीद जाफर मीसम, प्रवक्ता राकेश यादव, उपाध्यक्ष प्रवीण राठौर, राकेश पांडे, जगन्नाथ यादव, अंसार अहमद, सुरेंद्र यादव, जयप्रकाश यादव, ओरौनी पासवान, वीरेंद्र गौतम, डॉ घनश्याम यादव, अपर्णा जायसवाल, अजय यादव, अश्वनी सिंह, शिवांशु तिवारी, नीरज यादव, प्रदीप यादव, अभय द्विवेदी, मोहम्मद जैगम, नूर बाबू, राजित राम इतिहास लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...