अयोध्या से रवि मौर्य
अयोध्या।चैत्र नवरात्रि एवं रामनवमी के पावन अवसर पर सिविल लाइन स्थित निराश्रित सेवा संस्थान कार्यालय, मां काली आश्रम में कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के उपरांत भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस आयोजन में प्रमुख रूप से नारायन महतो, सुभाष मौर्य, बजरंगी, राजेश, लाला एवं रामसिंह का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Comments
Post a Comment