लखनऊ में ISHA कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ, राज्य मंत्री असीम अरुण ने किया उद्घाटन
ऑडियोलॉजिस्ट व स्पीच विशेषज्ञों का संगम, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आयाम
मनोज कुमार मौर्य
लखनऊ l इंडियन स्पीच लैंग्वेज एंड हियरिंग एसोशिएशन (ISHA) द्वारा आयोजित ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजिस्ट प्राइवेट प्रैक्टिशनर्स कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री असीम अरुण ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के पश्चात आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। अपने संबोधन में असीम अरुण ने कहा कि विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए आम जनमानस तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच अत्यंत आवश्यक है। इस दिशा में ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण है, क्योंकि व्यक्तित्व विकास में संवाद क्षमता की अहम भूमिका होती है। कार्यक्रम में पूर्व आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक विकास में प्रभावी संवाद अनिवार्य है। यदि किसी व्यक्ति की वाणी या श्रवण में समस्या होती है, तो वह अपने विचार स्पष्ट रूप से व्यक्त नहीं कर पाता। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि रेहैबिलिटिन कौंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा पंजीकृत विशेषज्ञों की रिपोर्ट को मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एवं प्रशासन द्वारा मान्यता दी जानी चाहिए। सम्मेलन में प्रमुख वक्ताओं के रूप में प्रो. हिमांशु शेखर झा, हिमांशु सिंह, डॉ. नूरैन आलम, डॉ. मणिरत्नम, डॉ. नेहा, डॉ. तारीक, डॉ. बिंदु, डॉ. अविनाश एवं राजीव रंजन उपस्थित रहे, जिन्होंने विषय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. एस0पी0 गोस्वामी ने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक पहल है, जो ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजिस्ट को एक मंच पर लाकर प्राइवेट प्रैक्टिशनर्स को सशक्त बनाएगा। इससे न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे भारत में मरीजों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और राष्ट्र निर्माण में योगदान मिलेगा। अंत में उन्होंने सम्मेलन के समापन की घोषणा की। यह सम्मेलन स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ, जिसमें ISHA को ENT एसोशिएशन उत्तर प्रदेश, फिजिओथेरेपी एसोशिएशन तथा साइकोलॉजिस्ट्स एसोशिएशन का औपचारिक सहयोग प्राप्त हुआ। कॉन्फ्रेंस में प्रमुख रूप से रामप्रवेश कुमार (रैपो) अध्यक्ष प्राइवेट प्रैक्टिस डॉ संयुक्त , स्नेहा बंसल, आदर्श मिश्रा एवं हरिंदर जी उपस्थित रहे l

Comments
Post a Comment