अयोध्या से रवि मौर्य
अयोध्या। शहर के देवकली स्थित पार्वती लाल में मौर्य समाज द्वारा आर डी मौर्य की अध्यक्षता में महान सम्राट अशोक मौर्य का जन्म दिवस पर तथागत गौतम बुद्ध,महान धम्म सम्राट अशोक और विश्व रत्न डॉ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर बड़े धूमधाम के साथ जन्मदिवस मनाया गया, कार्यक्रम का संचालन विनीत मौर्य ने किया गया। जन्मदिवस के अवसर पर समाज के तमाम वक्ताओं ने धम्म सम्राट अशोक की महानता का विस्तृत वर्णन किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से सत्यनारायण मौर्य, पूनम कुमारी, शकुन्तला मौर्य, प्रमोद मौर्य, जोखू मौर्य, राम उजागिर मौर्य, राम जग मौर्य, रवि मौर्य, स्कन्द दास समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment