Skip to main content

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत की रिहाई को लेकर दिया धरना देर रात रिहाई के बाद धरना हुआ समाप्त

अयोध्या से रवि मौर्य की रिपोर्ट

 
अयोध्या।उड़ीसा प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं/ पदाधिकारियों द्वारा विगत 10 दिनों से किसान यात्रा निकालकर आंदोलन किया जा रहा था और दिनांक 31 मार्च को भुवनेश्वर में किसान महापंचायत की घोषणा की गई थी परंतु एक दिन पूर्व किसान यात्रा का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत सहित दर्जनों किसान नेताओं को उड़ीसा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया जिसके विरोध में उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा धरना दिया गया जनपद अयोध्या के अयोध्या कोतवाली के पुलिस चौकी दर्शन नगर के परिसर में भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया देर रात राकेश टिकैत की रिहाई होने के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया।

    धरनाकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन महासचिव घनश्याम वर्मा ने बताया कि उड़ीसा भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण किसान यात्रा निकाली जा रही थी और 31 मार्च को उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में किसान महापंचायत करने की घोषणा की गई थी परंतु एक दिन पूर्व ही भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत सहित कई दर्जन किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया उड़ीसा पुलिस द्वारा किए गए अन्याय के विरोध में उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर तत्काल धरना दिया गया जिसके क्रम में जनपद अयोध्या के थाना कोतवाली अयोध्या, थाना पटरंगा, थाना मवई में धरना दिया जा रहा था। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों व किसानों के आक्रोश/ विरोध को देखते हुए उड़ीसा सरकार द्वारा चौधरी राकेश टिकैत को रात 10:00 बजे रिहा कर दिया गया रिहाई के बाद सभी थानों पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को समाप्त कर दिया गया।

  घनश्याम वर्मा उड़ीसा सरकार को चेतावनी दिया है कि भारतीय किसान यूनियन नेताओं के साथ यदि अन्याय किया जायेगा तो पूरे देश में बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।

        दर्शन नगर धरने पर घनश्याम वर्मा राष्ट्रीय महासचिव,श्रीराम वर्मा प्रदेश सचिव, राम गणेश मौर्य जिला अध्यक्ष, भागीरथी वर्मा जिला उपाध्यक्ष, सुमन पांडे जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा,विकास वर्मा युवा जिला अध्यक्ष, राम बचन भारती ब्लॉक अध्यक्ष, विवेक पटेल, अमरनाथ, अतुल वर्मा, विपुल वर्मा, अशोक वर्मा, प्रिंस पटेल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे। 

   पटरंगा थाने पर जिला उपाध्यक्ष शंकरपाल पांडेय, तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पांडेय, मंडल सचिव भोला सिंह टाइगर सहित अंदर जनों कार्यकर्ता पदाधिकारी ने धरना दिया।

     थाना मवई पर ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार यादव के नेतृत्व में धरना दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...