अखिलेश यादव ने गैस की दिक्कत को लेकर दिया बड़ा बयान
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले "मैंने कहा था कंडे, लकड़ी, अंगीठी तैयार कर लो.. आप लोगों ने मेरा कहना नहीं माना.. हम तो अपने घर में मिट्टी के दो चूल्हे मंगवा लिए हैं क्योंकि गैस तो सबको दिक्कत आएगी न.. हमें भी दिक्कत आएगी.. आपको भी दिक्कत आएगी.. तो हमने तो अपने यहां लकड़ी से, कोयले से खाना बनाने का इंतजाम कर लिया है.. हम सबको इसी तरीके से खाना बनाना पड़ेगा.."
अखिलेश यादव ने कहा, "छात्र हों.. कारोबारी हों.. व्यापारी हों.. सबसे बड़ी दिक्कत तो छात्रों के साथ है ही, गरीबों के साथ है और जो डेली अपना काम करते थे ठेले पर.. कोई चाट बेचता था.. कुछ मोमोज बेचते थे. मैगी बेचते थे.. नूडल्स बनाते थे.. आप बताइए गैस पर ही भरोसा नहीं है.. एक कचौड़ी, एक समोसा.. गैस पर नहीं भरोसा.. तो दिक्कत आई कि नहीं आई हम सबको.. एक-एक करके हम सबको परेशानी आएगी.."

Comments
Post a Comment